नागपुर नगर ज्येष्ठ माहेश्वरी सभा की वार्षिक सर्व साधारण सभा का आयोजन सम्पन्न
नागपुर नगर ज्येष्ठ माहेश्वरी सभा का माहेश्वरी पंचायत भवन सीताबर्डी में वार्षिक सर्व साधारण सभा का आयोजन किया गया जिसमें 150 से अधिक पुरुषो एवं महिलाओं की उपस्थिति रही। यह कार्यक्रम कन्हैयालाल मानधना की अध्यक्षता में लिया गया। सचिव मधुसूदन सारडा ने सभा का संचालन किया और सदस्यों का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन कमल तापडिय़ा ने किया। प्रमुख अतिथियों का परिचय ललिता मंत्री ने दिया। संयोजक प्रकाश चांडक ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रमुख अतिथि नागपुर के सुप्रसिद्ध कार्डियोलॉजिस्ट श्री प्रमोद मूंदड़ा ने सभा को संबोधित करते हुए हृदय रोग से संबंधित विस्तृत जानकारी उसके लक्षण, इलाज और रोगमुक्त रहने के लिए नियमित व्यायाम,योगासन, प्राणायाम, ध्यान और खान पान की आदर्श जीवनशैली के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी। साथ ही प्रश्नोत्तर सत्र के माध्यम से सभा में उपस्थित सदस्यों की जिज्ञासा का भी समाधान किया। विशेष रूप से हार्ट अटैक से पूर्व बेहोशी की स्थिति में डॉक्टरों की यज्ञ टीम के आते तक बेसिक लाइफ सपोर्ट द्वारा मरीज की हृदय गति को चालू रखने की प्रक्रिया का डेमो करके दिखाया।
विशेष आमंत्रित अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के निवर्तमान सभापति श्री श्यामसुंदर सोनी ने सभा को संबोधित करते हुए बताया की आज की पीढ़ी परिवार के वरिष्ठ सदस्यों को हल्के में लेकर उनके ज्ञान, अनुभव और संस्कार का लाभ नहीं लेने की वजह से उनके आचार विचार, रहन सहन, खानपान और व्यवहार में लगातार गिरावट आ रही हैं। इस कार्यक्रम में संस्था ने अपने वरिष्ठ सदस्य उम्र 80 प्लस वालों को शॉल, श्रीफल देकर उनका सत्कार किया अन्य सदस्यों की जन्मतिथि और सालगिरह पर उनका पुष्प गुच्छ देकर अभिनंदन किया उन्हे बधाई और शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का समापन प्रसादी भोज के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में गोविंदलाल सारडा, विनोद लखोटिया, वसंत सांवल, दामोदर तोषनीवाल, कल्याणदास चांडक, ललित गांधी, हरिदास भट्टड, रतनलाल लाहोटी, भगवानदास राठी, राकेश भैया, शिवदास राठी, रमेश पचीसिया, सुभाष चांडक, मुरली गांधी, अरविंद लढ्ढा, राधेश्याम सोनी, शिवराज लाहोटी, रामनिवास मूंदड़ा, गोपाल सादानी, सुभाष गांधी, बृजकिशोर चांडक, रमनलाल बाहेती, जगदीश बजाज, डॉ. राधा सत्यनारायण जाजू, सुरेंद्र झंवर, डॉ. राजकुमार राठी, सुरेश गांधी, जगमोहन राठी, घनश्याम मूंदड़ा सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।
Latest News