संगरिया में महेश नवमीं पर रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन
संगरिया माहेश्वरी समाज द्वारा समाज के वंशोत्पत्ति दिवस महेश नवमीं के अवसर पर प्राचीन श्रीराम पंचायती मंदिर (बड़ा मंदिर) के शिवालय में सामूहिक रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आचार्य केदार शर्मा के नेतृत्व में एक दर्जन ब्रह्मचारी विद्यार्थियों ने वैदिक मंत्रोच्चारण से भगवान शिव का पूजन व रुद्री पाठ पूर्ण करवाया। इस अवसर पर सामूहिक रुप से दूध, दही, शहद, घी, पंचामृत आदि से स्नान करवाकर जनेऊ, आक, धतूरा, बेल पत्र, गुलाल, भस्म आदि से श्रृंगार किया गया। अभिषेक के बाद भगवान शिव की आरती की गई। आचार्य दयानंद शास्त्री ने बताया कि प्राचीन कथाओं के अनुसार क्षत्रिय से वैश्य रुप में परिवर्तित हुआ यह समाज देश दुनिया में अपने सामाजिक कार्यो व देश प्रेम के लिए जाना जाता है। उन्होने संस्कार व्यवस्था में भी माहेश्वरी समाज की सराहना की। युवा संगठन के कपिल करवा ने बताया कि इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सीताराम सोमानी, माहेश्वरी सभा के प्रदेश संयुक्त मंत्री बाबू लाल राठी, पूर्व अध्यक्ष देवकिशन लखोटिया, सभा अध्यक्ष लखन करवा, उपाध्यक्ष संजय सोमानी, सचिव महेश लखोटिया, कोषाध्यक्ष पवन राठी, युवा संगठन अध्यक्ष नवनीत पेड़ीवाल, उपाध्यक्ष दिवेश राठी, सचिव गौरव सोमानी, कोषाध्यक्ष रोहित लखोटिया, कमल पेड़ीवाल, जगदीश लखोटिया, पवन करवा, प्रदीप सोमानी, राकेश करवा, गोरू राठी, लोकेश सोमानी, भवानी लखोटिया, शुभम पेड़ीवाल, सौरभ करवा सहित महिला मंडल सदस्य उपस्थित रही।
Latest News