अहमदाबाद जिला माहेश्वरी सभा ओढव क्षैत्र द्वारा गायत्री महायज्ञ का आयोजन सम्पन्न

अहमदाबाद जिला माहेश्वरी सभा ओढव क्षैत्र द्वारा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का भव्य धार्मिक आयोजन श्री चारभुजा नाथ मंदिर, कुबडथल, अहमदाबाद मे किया गया । जिसमे गायत्री परिवार, ओढव के सान्निध्य मे आचार्य श्री एवं उनकी पुरी टीम ने संपूर्ण विधिविधान के साथ इस महायज्ञ अनुष्ठान को करवाया। इस महायज्ञ का महत्त्व एवं आज के माहौल मे इसकी जरूरत को विस्तार से समझाया। पूजन, हवन, आहुति का यह महायज्ञ करीब तीन घंटे से भी अधिक समय तक चला। जिसमे माहेश्वरी समाज के 108 दंपत्ति जोडो एवं समाज के महानुभावो ने इस धार्मिक अनुष्ठान महायज्ञ का सामूहिक लाभ लिया एवं इसके बाद लगभग 800 समाज बंधुओ ने इस महायज्ञ के महाप्रसाद को ग्रहण किया।
श्री रामगोपाल तोतला अध्यक्ष, राजेन्द्र राठी मंत्री एवं उनकी ओढव क्षेत्र कार्यकारिणी के साथ चंद्रप्रकाश कासट अहमदाबाद जिलाध्यक्ष, विनोद पोरवाल जिला संगठन मंत्री, राजेन्द्र जागेटिया जिला सहमंत्री, राजेश खटोड जिला प्रचार मंत्री एवं सभी कार्यकर्ताओ के सहयोग से यह आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सौजन्यकर्ता श्री नाथूलाल पोरवाल, दिलीप कुमार पोरवाल, राजकुमार पोरवाल व पोरवाल परिवार के अन्य सदस्यों का भी सहयोग रहा।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन