माहेश्वरी समाज तिनसुकिया का सगंठन आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन
सगंठन आपके द्वार कार्यक्रम के अन्तर्गत माहेश्वरी पारिवारिक मिलन समारोह की अगली कड़ी में 30 जून का कार्यक्रम श्री विजय बाहेती, चिड़वा पट्टी तिनसुकिया के निवास पर आयोजित किया गया, जिसमें समिति, महिला व युवा तीनों संगठनों के 22 सदस्यों ने भाग लिया।
सगंठन आपके द्वार कार्यक्रम करने की जरूरत क्यों आई व इस कार्यक्रम को कैसे कार्यान्वित किया गया इस बारे मे समाज बधुंओ को विस्तार से बताया गया।आज के समय में हमारी माहेश्वरीयों की जनसंख्या लगातार घटती जा रही हैं, इसके बावजुद हम लोगों का एक दुसरे से मेल मिलाप की कमी व समाज को सगंठित करने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
इस कार्यक्रम में समाज में जो मुख्य समस्याएं है - सम्मिलित परिवार से एकल परिवार में तब्दील होना, सस्कृति, सभ्यता व संस्कार छुटते जा रहे हैं, शादी विवाह में आ रही दिक्कतें, इन सब समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। शादी विवाह जैसे पवित्र रिश्ते देखा देखी की होड़ में बहुत खर्चीले होते जा रहे हैं। 19 मई को डिब्रूगढ मे सगंठन आपके द्वार कार्यक्रम में एक सुझाव आया, तिनसुकिया, डिब्रूगढ संगठित होकर माहेश्वरी समाज में होने वाली शादियों पर अनावश्यक खर्चो पर रोक लगाने सम्बधी एक रुपरेखा बना कर समाज बधुंओ की राय के साथ इसे कार्यान्वित करने के लिए चेष्टा करनी।
महेश नवमी पर्वं पर रात्रि भोज का आयोजन किया गया जिसमें एकदम झुठ नही जाने के लिए, सभी सदस्यों से अनुरोध किया गया, झुठ नही छोड़े। सगंठन आपके द्वार कार्यक्रम के माध्यम से अंचल 2 जिसमें जागुन- धौला से सिलापथार तक सभी माहेश्वरी एक परिवार बन जाए, इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाना की चेष्टा की जा रही है।
Latest News