तेलंगाना प्रदेश एवं हैदराबाद-सिकंदराबाद जिला सभा द्वारा socio data में पारिवारिक सदस्यों का पंजीकरण कार्य जारी
अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के अन्तर्गत तेलंगाना प्रदेश एवं हैदराबाद-सिकंदराबाद जिला सभा द्वारा socio data में पिछले 3 माह में 3140, पारिवारिक सदस्यों का पंजीकरण किया गया है। यह कार्य निरंतर सुबह 8 बजे से 10 बजे तक हैदराबाद - सिकंदराबाद जिला सभा के मंत्री श्री राजेश मालपाणी के कार्यालय में हो रहा है। socio data के अलावा शिक्षा सहायता, चिकित्सा सहायता, विधवा सहायता का भी कार्य निरंतर सुबह चलता है। इस कार्य में राजेश मालपाणी, रुपेश मालपाणी, हरदीप खटोड़, कमलनयन बजाज, विनोद मंत्री का विशेष सहयोग रहता है।
Latest News