राजगढ़ माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित
राजगढ़ माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा 28 जुलाई को भक्कड आदर्श बालिका विद्यालय, पौदार बगीची, खेल मैदान व अन्य कई जगह पर सैकड़ों की संख्या में पौधे लगाए गए। मंडल अध्यक्ष दुर्गा लोहिया द्वारा विधालय में 1100 रूपये बच्चों के लिए भेट स्वरूप दिऐ। उपाध्यक्ष सीमा मोहता, समिति सदस्य श्वेता तोषनीवाल, कलावती, रचना, मोनिका लोहिया व सरिता माहेश्वरी ने बच्चों को बिस्कुट वितरित किये। पौधारोपण में पीयुष लोहिया, प्रीयम लोहिया का सराहनीय सहयोग रहा।
Latest News