भिवंडी शहर में धूमधाम से मनाई गई महेश नवमी
भिवंडी में श्री माहेश्वरी समाज ने महेश नवमी उत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाई। मंडई स्थित श्री गोपाल कृष्ण मंदिर में आयोजित उत्सव की शुरुआत अध्यक्ष श्रीधर कोठारी ने की। श्री माहेश्वरी मंडल, माहेश्वरी महिला समिति, माहेश्वरी युवा मंच भिवंडी की तरफ से श्री गोपाल कृष्ण मंदिर मंडई में दोपहर साढ़े 3 बजे से शिव महिम्न स्त्रोत पाठ किया गया। इसके बाद साढ़े 4 बजे मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा छत्रपति शिवाजी चौक, अजय नगर होते हुए राणीसती मंदिर गोकुल नगर में समापन किया गया। जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया। श्री रानी सती मंदिर में समाज के कलाकारों ने भजन पेश किए। इस अवसर पर सचिव मोहन राठी, नवल करवा, ओमप्रकाश भूतड़ा, हरिप्रसाद लोहिया, जुगल चांडक, पंकज मोहता, कन्हैयालाल पेड़ीवाल, नारायण लोहिया और माहेश्वरी मंडल की कार्यकारिणी, महिला मंडल, युवा मंच के सदस्य उपस्थित थे।
Latest News