इरोड में महेश नवमी महोत्सव का आयोजन सम्पन्न

महेश नवमी महोत्सव के पावन अवसर पर श्री माहेश्वरी सभा ट्रस्ट इरोड के द्वारा महेश नवमी पर्व की पूर्व संध्या यानि दिनांक 14.06.24 शाम 4:30 बजे से देवाधीदेव शंकर भगवान का रुद्राभिषेक एवं साधारण वार्षिक सभा (AGM) के साथ महेश नवमी महोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। सेवा त्याग सदाचार की भावनाओं जो कि हर माहेश्वरी में प्राकृतिक गुण है जिसको प्रोत्साहित करते हुए श्री माहेश्वरी सभा ट्रस्ट ईरोड़ के सानिध्य में महेश नवमी महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत एक अन्य इरोड की संस्था जीवन ज्योति ट्रस्ट के सहयोग से कृत्रिम पैर (Limbs) बनवाए गए और इन्हीं पैरों का वितरण इरोड माहेश्वरी समाज के 30 दानदाताओं द्वारा अपने परिवार सहित अपने हाथों से किया गया।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन