गुलेदगुड्ड शहर में महेश नवमी धूमधाम से मनाई गई

महेश नवमी निमित्त माहेश्वरी सभा, माहेश्वरी युवा संगठन (र), माहेश्वरी महिला एवं सखी मंडल गुलेदगुड्ड के संयुक्त विद्यमान से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान उमा महेश की सुंदर शोभायात्रा से की गई। कार्यक्रम में दीप प्रज्वलन, महेश वंदना, स्वागत एवं अतिथि मान्यवरों के उद्बोधन के पश्चात आधुनिक काल में संस्कारों के प्रति बदलती विचारधारा एवं उसका हमारे विवाह संस्कार पर होने वाले परीणाम पर सुंदर लघुनाटिका पेश की गई। तत्पश्चात युवा संगठन द्वारा महेश नवमी निमित्त आयोजित विविध प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण कार्यक्रम किया गया। हॉलीबॉल, क्रिकेट, म्यूजिकल चेअर आदि के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। माहेश्वरी महिला और सखी मंडल के द्वारा प्रदेश मे हुई प्रतियोगिताओ को स्थानीय पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम पश्चात सामुहिक भोजन के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। यह जानकारी सखी मंडल सदस्य शर्मिला दीपक धुत से प्राप्त हुई।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन