गुलेदगुड्ड में रक्तदान शिविर का आयोजन संपन्न
दिनांक 15/6/2024 को माहेश्वरी युवा संगठन (र) गुलेदगुड्ड की ओर से महेश नवमी उपलक्ष्य पर स्वयं प्रेरित रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। इस आयोजन मे श्री बनशंकरी ब्लड बैंक बादामी के द्वारा रक्तदान प्रक्रिया मे सहयोग मिला। लगभग 51 स्वयंप्रेरीत रक्तदाताओं ने रक्तदान करके अपना समाज के प्रति अमुल्य उत्तरदायित्व पूर्ण किया। रक्तदान जैसे महान कार्य को सुचारू रूप से संपन्न करने के लिए कर्नाटक गोवा प्रांतीय माहेश्वरी युवा संगठन (र) बागलकोट से सहयोग मिला। कार्यक्रम को सफल बनाने मे मंडल के सभी सदस्यो का सहभाग रहा। यह जानकारी सखी मंडल सदस्य शर्मिला दीपक धुत से प्राप्त हुई।
Latest News