आगरा में महेश नवमी के अवसर पर सांध्य सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न

जिला माहेश्वरी सभा, आगरा द्वारा माहेश्वरी वंशोत्पति दिवस महेश नवमी दिनांक 15 जून 2024 को सांध्य सांस्कृतिक कार्यक्रम माथुर वैश्य महासभा भवन, पचकुईया, आगरा पर सांय 5 बजे से आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि श्री विजय राठी, इटारसी (उपाध्यक्ष, अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा), वरिष्ठ अतिथि श्री कमलेन्द्र माहेश्वरी, मुजफ्फरनगर (कार्यसमिति सदस्य, अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा) विशिष्ट अतिथि श्री नवनीत माहेश्वरी, छर्रा (कोषध्यक्ष, प.उ. प्रदेश माहेश्वरी सभा) स्वगताध्यक्ष डागा (उद्योगपति व समाज सेवी, आगरा) जिला अध्यक्ष श्री राजू श्री अनिल चाण्डक, जिला मन्त्री मनोज कुमार दुजारी द्वारा भगवान महेश के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ किया गया। तत्पश्चात सभी उपस्थित माहेश्वरी बन्धुओं ने एक साथ महेश वंदना की। तत्पश्चात् सभी मंचासीन महानुभावो का माल्यापर्ण के साथ स्वागत एवं स्वागत गान प्रस्तुत किया गया।
रंगारंग कार्यक्रम के अन्र्तगत समाज के बालक बालिकाओं व महिलाओं द्वारा एकल नृत्य की प्रस्तुति दी गई इसे वर्ग (क) उम्र सीमा 8 से 12 वर्ष तीन ग्रुप में रखा गया था। वर्ग (ख) उम्र सीमा 13 से 16 वर्ष, वर्ग (ग) उम्र सीमा 17 बर्ष से उपर रखी गई। मंच संचालन मनोज कुमार दुजारी (जिला मन्त्री) के साथ श्रीमती उर्मिला भूतडा (सांस्कृतिक मंत्राणी माहेश्वरी महिला मण्डल आगरा) व सहयोगी श्रीमती मोना चांडक द्वारा संचालित किया गया।
जिला अध्यक्ष श्री अनिल चाण्डक द्वारा धन्यवाद उद्बोधन में मंचासीन एवं सभागार में उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित महेन्द्र डागा, मनोज कुमार दुजारी, संजय काहाल्या, अशोक चाण्डक, अनुज टावरी, श्याम सुन्दर भूतडा, शंकर सारडा, प्रियांक माहेश्वरी, कुलदीप राठी, महेन्द्र भुराडिया, अजय सांवल, विकास मोलासरिया, पवन भुराडिया, श्रीमती वीना दूदानी, श्रीमती रितु गांधी, श्रीमती साधना भूतडा, श्रीमती कांता गगरानी, श्रीमती प्रमिला दुजारी, श्रीमती रजनी डागा, श्रीमती ममता डागा, श्रीमती रमा गगरानी, रजनी गांधी की रही
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन