जिला माहेश्वरी सभा, आगरा के सभी परिवारों द्वारा मनायी गयी माहेश्वरी वंशोत्पति दिवस महेश नवमी

जिला माहेश्वरी सभा, आगरा द्वारा माहेश्वरी वंशोत्पति दिवस महेश नवमी दिनांक 15 जून 2024 को प्रात: 7 बजे से प्रभात फेरी श्री नेमीचन्द भूतडा के निवास स्थान अपर्णा गार्डन, विजय नगर कालोनी आगरा से प्रारम्भ होकर विजय क्लब पर समापन होगी। भगवान महेश का अभिषेक श्रीमती इन्दूबाला बालकिसन कासट द्वारा सम्पन्न कराया गया। समापन पर स्वल्पाहार भी श्रीमती इन्दूबाला बालकिसन कासट परिवार के सौजन्य से सम्पन्न हुआ। वरिष्ठ अतिथि श्री कमलेन्द्र माहेश्वरी, मुजफ्फरनगर (कार्यसमिति सदस्य, अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा) की शोभा यात्रा में उपस्थिति से सभी को अति प्रसन्नता रही, शोभा यात्रा मार्ग में कई स्थानो पर माहेश्वरी परिवारों द्वारा भगवान उमामहेश की आरती उतारी गई एवं शोभायात्रा में सम्मिलित सभी बन्धुओं का स्वागत सत्कार भी किया।
शोभा यात्रा में महेन्द्र डागा, अनिल चाण्डक, मनोज कुमार दुजारी, संजय काहाल्या, अशोक चाण्डक, अनुज टावरी, श्याम सुन्दर भूतडा, शंकर सारडा, प्रियांक माहेश्वरी, राजू डागा, कुलदीप राठी, महेन्द्र भुराडिया, अजय सांवल, गिरधर राठी, विकास मोलासरिया, विनोद भूतडा, पवन भुराडिया, राम भूतडा, पवन गुप्ता, श्रीमती वीना दूदानी, श्रीमती रितु गांधी, श्रीमती साधना भूतडा, श्रीमती कांता गगरानी, श्रीमती प्रमिला दुजारी, श्रीमती रजनी डागा, श्रीमती ममता डागा, श्रीमती रमा गगरानी, पूजा दुजारी का सहयोग रहा।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन