माहेश्वरी समाज धार के चुनाव सम्पन्न
महेश जयंती के पावन पर्व पर धार माहेश्वरी समाज के चुनाव निर्विरोध संपन्न हुए। जिसमें अध्यक्ष के लिए गोपाल राठी एवं महामंत्री एडवोकेट प्रतीक माहेश्वरी चुने गए। साथ ही उपाध्यक्ष के लिए कृष्णकांत झंवर व कमलेश गिल्डा एवं कोषाध्यक्ष गजेश धूत को बनाया गया। पिकनिक स्थल सिद्धनाथ पर भगवान महेश का अभिषेक व श्रृंगार कर समाज जनों ने आरती की गई। साथ ही गौशाला जाकर गौ माता को घास व गुड खिलाया गया। माहेश्वरी समाज ने समाज के पूर्व जिलाध्यक्ष महेश माहेश्वरी के निवास पर जाकर भगवान महेश की जय गूंज के साथ भारत सरकार की केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर का स्वागत व सम्मान किया। इस अवसर पर महिला मंडल की रक्षा माहेश्वरी ने भी तिलक लगाकर स्वागत किया। इस अवसर पर महेश माहेश्वरी, नवनियुक्त अध्यक्ष गोपाल राठी, निवर्तमान राकेश बाहेती, महामंत्री प्रतीक माहेश्वरी, जिलापाध्यक्ष कपिल माहेश्वरी, कमल धूत, कृष्णकांत झंवर, कृष्णा सोमानी, रवि सारडा, जगदीश परवाल, गजेश धूत, रामचंद्र गिल्डा, गौरव माहेश्वरी, संजय बांगड़, शुभम सोमानी एवं महिला मंडल से रक्षा माहेश्वरी, सपना धूत, संगीता राठी, शिखा माहेश्वरी, अलका सोमानी, चंचल सारडा, सरोज सोनी व आदि समाज जन उपस्थित थे। उपरोक्त जानकारी युवा जिला उपाध्यक्ष रवि माहेश्वरी ने दी।
Latest News