राजसमन्द में महेश आरोग्य किट का निशुल्क वितरण

जिला माहेश्वरी महासभा के अध्यक्ष श्री विष्णु गोपाल सोमानी ने बताया कि प्राय: यह देखने में आया है कि वर्तमान में 25 वर्ष से 45 वर्ष की आयु के युवाओं को अचानक हार्ट अटैक आने से घर पर उनका प्राथमिक उपचार नहीं मिलने से उनकी असामयिक मृत्यु हो रही है ऐसे में दक्षिण प्रांत माहेश्वरी महासभा की पहल पर  पहली बार महेश आरोग्य किट का निशुल्क वितरण सर्व समाज सर्व जनहितार्थ हेतु राठासेन माताजी मंदिर के सामने बस स्टैंड राजसमंद पर सीएमएचओ राजसमंद के निर्देशानुसार प्रदान किए गये। प्रादेशिक सचिव राम गोपाल सोमानी व संयुक्त सचिव श्री केदार मल न्याति ने बताया कि संस्था के इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए सभी माहेश्वरी जन संकल्पित है। इस समारोह में अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के श्री सत्य प्रकाश काबरा, राजसमंद जिलाध्यक्ष श्री विष्णु गोपाल सोमानी, जिला सचिव श्री खूबचंद झंवर, संगठन मंत्री भगवती लाल असावा, लक्ष्मी लाल ईनाणी, श्रीनाथ माहेश्वरी समाज नाथद्वारा अध्यक्ष नंदकिशोर बंग, जगदीश मंडोवरा, श्री महेश प्रगति संस्थान अध्यक्ष रामगोपाल अजमेरा, विनोद पोरवाल, दामोदर लाल काहल्या, पवन चितलांगिया, गीता काबरा, सुशीला असावा, सरोज गट्टानी, चंदा देवपुरा, भूपेंद्र लढ्ढा, जिला युवा अध्यक्ष बादल बियाणी, सतीश हेड़ा, निरंजन असावा, रमेश काबरा, सुरेश लढ्ढा सहित कई समाज जन मौजूद थे। मीडिया प्रभारी लक्ष्मी लाल ईनाणी ने बताया कि मुख्य बाजार के कई दुकानदारो के पास टीम जाकर उनको विधिवत समझा कर निशुल्क किट प्रदान किए एवं आगामी कैंप नाथद्वारा, केलवाड़ा, आमेट एवं हर तहसील हेड क्वार्टर पर किए जाएंगे ताकि हर समाज के लोग इस किट का उपयोग कर अपने स्वास्थ्य को लाभान्वित कर पाएंगे।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन