वेंकटेश सत्यनारायण मंदिर डेगाना में हुआ ज्येष्ठा अभिषेक

डेगाना शहर के सदर बाजार स्थित वेंकटेश सत्यनारायण मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष ज्येष्ठा अभिषेक का आयोजन हुआ। मंदिर के बैधनाथ करवा व श्रद्धालु राकेश करवा ने बताया की मंदिर प्रगण में विभिन्न तरह के धार्मिक आयोजन हुए। इसी के तहत प्रात 5 बजे ठाकुर जी का ज्येष्ठ अभिषेक का आयोजन हुआ। पंडित उमाशंकर ने वैदिक मंत्रों उच्चारण कर बैधनाथ करवा, गोपाल सोनी ने दूध, चंदन, गंगा जल से ठाकुर जी का अभिषेक किया गया। सुबह 9 बजे भगवान को नए वस्त्र पहनाकर ठाकुर जी का श्रृंगार किया गया। तत्पश्चात ठाकुर जी की आरती कर भक्तो को प्रसाद वितरण किया। इस अवसर पर पंडित उमाशंकर, बैधनाथ करवा, गोपाल सोनी, गोपाल करवा, घनश्याम करवा, निर्मला करवा, महिमा सोनी, किरण सोनी, ललिता भूतड़ा सहित भक्तगण मौजूद थे। यह जानकारी हमारे प्रतिनिधि राकेश करवा ने दी।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन