हैदराबाद में योग कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न

हैदराबाद सिकंदराबाद जिला माहेश्वरी सभा एवं हैदराबाद सिकंदराबाद जिला माहेश्वरी युवा संगठन द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य मे योग गुरु श्रीकिशन जी शर्मा के सान्निध्य में योग कार्यक्रम का आयोजन प्रात: 7 बजे से माहेश्वरी भवन कबूतरखाना मे किया गया। तेलंगाना आंध्र प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष कैलाश डालिया, मंत्री कन्हैयालाल राठी, हैदराबाद सिकंदराबाद जिला सभा के अध्यक्ष भगवान पंसारी, मंत्री राजेश मालपानी, पंकज नावंदर, राजेश करवा, पवन मंत्री, आनंद राठी, लड्डू बंग, रामदेव सारडा, शिवरतन बंग, गोविंद जाजू, पवन जाजू, श्रीराम नावंदर, रमेश मोदानी, कार्यक्रम संयोजक सुधीर सारडा, मधु राठी एवं अन्य उपस्थित थे।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन