आचार्य लक्ष्मीकांत जोशी बालकथा साहित्य सम्मान सलूम्बर निवासी डॉ. विमला भंडारी को

प्रतिवर्ष अखिल राजस्थान स्तरीय आचार्य लक्ष्मीकांत जोशी साहित्य सम्मान साहित्य की विभिन्न विधाओं पर दिया जाता है । इस सम्मान हेतु इस बार बाल कथा साहित्य की प्रविष्टियाँ आमंत्रित की गई थीं। सृजना अध्यक्ष सुषमा चौहान ने बताया कि इस बार निर्णायकों ने प्राप्त पुस्तकों में से डॉ. विमला भंडारी के बाल कथा संग्रह 'पृथ्वी ने मांगी चप्पल' को सर्वश्रेष्ठ कृति घोषित किया। डॉ. विमला भंडारी इससे पूर्व साहित्य अकादमी नई दिल्ली से बाल साहित्य के लिए पुरस्कृत हो चुकी है। इसके अतिरिक्त वे राजस्थान साहित्य अकादमी, उदयपुर तथा राजस्थान भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी से भी बाल साहित्य लेखन हेतु सम्मानित हो चुकी हैं। विश्व साहित्य हिंदी संस्थान कल्चरल ऑर्गेनाइजेशन कनाडा ने उन्हें उनके समग्र लेखन के लिए सम्मानित किया था। उनके लिखे 'अनमोल भेंट', 'इल्ली और नानी', 'सुनेहरी और सिमरु', 'सितारों से आगे', 'कारगिल की घाटी' जैसे बाल तथा किशोर कथा साहित्य को विभिन्न राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। बाल साहित्य में उनकी कुल 20 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। सृजना सचिव डॉ. हरीदास व्यास ने बताया कि इस बार इस साहित्य सम्मान के निर्णायकगण सुषमा चौहान और डॉ. नीना छिब्बर थीं। डॉ. विमला भंडारी को भव्य सम्मान समारोह में पुरस्कार के अंतर्गत श्रीफल, सम्मान पत्र, साफा पहना कर 21 हजार रुपए राशि का चेक प्रदान किया जाएगा।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन