मणीनगर (अहमदाबाद) क्षेत्र में महेश नवमी शोभायात्रा निकाली गई
मणीनगर (अहमदाबाद) क्षेत्र माहेश्वरी सभा एवं मणीनगर माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा महेश नवमी शोभायात्रा का आयोजन किया गया। 16 जून को सुबह 7 बजे से महेश नवमी के उपलक्ष्य में खोखरा मणीनगर क्षेत्र में शोभायात्रा निकालकर माहेश्वरी समाज के 5157 वे वंशोत्पति दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ढोल नगाड़ों एवं डीजे के साथ यात्रा का शुभारंभ क्षेत्र के विधायक श्री डॉ. हसमुख भाई पटेल द्वारा शंख उद्घोष से किया गया। पारम्परिक वेशभूषा में सुसज्जित समाज के लगभग 525 बंधु भगिनी महेश धुन एवं नामोचर के साथ नाचते थिरकते इस यात्रा का आनंद लिया। शिव पार्वती के रूप में जयश्री पंकज पोरवाल, महाराणा प्रताप के रूप ने ऋषभ जाजू एवं शिवाजी के रूप में जय सोमानी का किरदार मनमोहक रहा। 51 फीट बड़ी केसरिया ध्वज को फहराते हुए इस शोभा यात्रा में घुड़सवारी, घोड़ा बग्गी, ऊंठ गाड़ी इत्यादि वाहन के साथ महेश वंशज मस्त झूम रहे थे। जिल्ला सभा से अध्यक्ष चंद्रप्रकाश कासट, मंत्री अरविन्द जाजू, प्रांतीय सभा से स.मंत्री राजेंद्र पेड़ीवाल, उपाध्यक्ष सुरेश दमानी एवं विभिन्न क्षेत्रों से पधारे हुए सभी पदाधिकारी का स्वागत अध्यक्ष श्री अशोक बागड़ी एवं मंत्री श्री अंशुल सोमानी ने किया। जिला महिला अध्यक्षा तारा दम्मानी का स्वागत महिलाध्यक्षा अवनी माहेश्वरी व मंत्री भारती दलाल ने किया। कार्यक्रम की सुचारू व्यवस्था को संभालने में कोषाध्यक्ष सुरेश चांडक, जिला उपाध्यक्ष दीपक मूदड़ा, दिनेश भूतड़ा, पवन राठी, मनीष भूतड़ा एवं पूरी कार्यकारिणी का विशेष सहयोग रहा।
Latest News