अहमदाबाद माहेश्वरी युवा संगठन के द्वारा 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया
10 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में अहमदाबाद माहेश्वरी युवा संगठन ने मनाया योग दिवस दिनांक 21 जून 2024 को प्रात: 6:30 मेपल ट्री में मनाया गया। इस योग दिवस में प्रशिक्षित योग प्रशिक्षक सुष्मिता चांडक के द्वारा योग और प्राणायाम करवाया गया आदर्श वाक्य योग भगाये रोग, करो हर रोज योग रहो निरोग दिए गए एवं अपने तन और मन को तंदुरुस्त रखने के रहस्य बताए गए। कार्यक्रम में माहेश्वरी युवा संगठन के पूर्व अध्यक्ष कोशल थिरानी, दीपक मणियार, पूर्व सचिव ओम मणियार, शिवरतन मणियार, नीरज सोमानी, अ.भा.मा. युवा संगठन संयुक्त मंत्री (मध्यांचल) मनीष चांडक, गु.प्रा.मा. युवा संगठन के प्रदेश मंत्री मयंक बागड़ी, वीरेंद्र सारडा, प्रवीण माहेश्वरी, केदार लढ्ढा, जितेश लढ्ढा, उपेंद्र बिरला, शिव चांडक, जय सोमानी, धनेश जाखोटिया, चित्रांग बियानी, मनीषा धूत, सपना मणियार, हेमा सारडा, प्रतिभा लढ्ढा उपस्थित थे एवं अधिकाधिक भाई-बहन ने इसमें भाग लिया और भारत सरकार द्वारा घोषित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाया। अंत में अध्यक्ष मयूर पसारी और सचिव अर्पित बाहेती ने सहयोगी संगठन मेपल ट्री गार्डन होम्स के माहेश्वरी परिवार और सभी का धन्यवाद किया और कार्यक्रम का समापन किया। यह जानकारी माहेश्वरी युवा संगठन के संगठन मंत्री लक्ष्य बांगड द्वारा दी गई।
Latest News