झारखंड बिहार प्रदेश के चार अंचलों द्वारा माहेश्वरी वंशोत्पति दिवस मनाया गया

झारखंड बिहार प्रदेश के चार अंचल के कुल 19 संगठन में माहेश्वरी सभा, महिला संगठन एवं युवा संगठन ने सयुक्त रूप से 5157 वां माहेश्वरी वंशोत्पति दिवस मनाया। प्रदेश सभा की सभी शाखाओं द्वारा महेश नवमी का कार्यक्रमों को बहुत ही उत्साह, उमंग और जोश के साथ मनाया गया। सभी शाखाओं द्वारा फोटो, वीडीयो के साथ व्हाट्सएप, फेसबुक व अन्य मीडिया माध्यमों द्वारा भरपूर प्रचार प्रसार किया गया। 
विभिन्न शाखाओं की तीनों इकाइयों ने आपसी सामंजस्य स्थापित करते हुए इन बहु दिवसीय कार्यक्रमों को सफलता पूर्वक कर इसे महेश महोत्सव का रूप दिया। विविधताओं से से भरे एक से बढ़ कर एक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। भगवान शिव का अभिषेक व पूजन करते हुए प्रभावशाली ढंग से इस अवसर शोभायात्रा निकालते हुए माहेश्वरी संगठन की क्षमता का, आपसी एकता का, सामाजिक जागृति का परिचय दिया, प्रदर्शन किया। पटना सभा के द्वारा किए गए भगवान महेश के अभिषेक में मुख्य यजमान प्रदेश के संगठन मंत्री का सवा साल का पोता बना। लगभग सभी शाखाओं ने मुख्य रूप से रक्तदान शिविर आयोजन, गौसेवा, चेशायर होम, वृद्धाश्रम अन्य जगहों पर भोजन वितरण आदि आदि सेवा कार्यों को कर माहेश्वरी के आदर्श सेवा-त्याग-सदाचार का परिचय दिया है।
इसकी शुरुआत प्रादेशिक बैठक मंगलम में मुजफ्फरपुर से हुई 7-8 जून अखिल भारतीय से साड़ी वॉकेथॉन प्रोजेक्ट सभी महिला संगठन सदस्य ने पीली साड़ी पहन कर लाल चुनरी लेकर नगर भ्रमण किया। रांची में 92, गुमला में 22, जमशेदपुर में 75, पटना में 25,चाईबासा में 20 युनिट ब्लड संग्रह किया। बॉक्स क्रिकेट, मेहंदी प्रतियोगिता, चैस, कैरम, फायर लेस कुकिंग कम्पटीशन, वृद्धाश्रम एवं अनाथालय में खाद्य सामग्री वितरण, ग्रैंड पेरेंट्स के साथ बच्चों का रैंप वॉक, चशेयर होम में खाद्य वितरण, गौसेवा, सुंदरकांड पाठ, 10 एवं 12 में अव्वल बच्चों को एवं वरिष्ठ सदस्य का सम्मान, अंताक्षरी, हनुमान चालीसा एवं अन्य थीम पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, दीपोत्सव, भव्य प्रभात फेरी, भगवान महेश का अभिषेक, सामूहिक भोजन के साथ पुरे प्रदेश में महेश नवमी का उत्सव मनाया गया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन