अहमदाबाद जिला माहेश्वरी सभा साबरमती क्षेत्र द्वारा महेश नवमी बहुत ही धूमधाम से मनाया गया
अहमदाबाद जिला माहेश्वरी सभा साबरमती क्षेत्र द्वारा माहेश्वरी समाज उत्पत्ति दिवस, महेश नवमी बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। संगठन मंत्री देशबंधु मूंदडा ने बताया कि संयोजक मनीष जाजू के संचालन में समस्त कार्यकारिणी ने बहुत ही मेहनत एवं लगन से प्रात: शोभायात्रा एवं संध्या खेलकूद एवं स्वरुचि भोज कार्यक्रम का आयोजन किया। अध्यक्ष दीनदयाल मालपानी एवं मंत्री अनिल कोठारी के साथ पदाधिकारीयों, जिला एवं प्रदेश से आए अध्यक्ष मंत्री एवं अन्य पदाधिकारीयों ने जलाभिषेक किया। प्रात: भव्य शोभायात्रा में बड़ी संख्या में अलग-अलग प्रांत से अहमदाबाद आकर बसे माहेश्वरीयों ने एकत्रित होकर एकता का परिचय दिया। सभी को जय महेश का दुपट्टा एवं सुंदर साफा पहना कर ठंडाई वितरण के साथ उनका स्वागत किया गया। महेश वंदना में समाज की बेटियों ने बहुत ही सुंदर नृत्य किया, सभी लोग जय महेश का जय घोष करते हुए एवं भगवान महेश एवं मां उमा के भजन गीत संगीत पर नृत्य करते हुए शोभायात्रा का आनंद ले रहे थे। बीच-बीच में समाज के लोगों ने आरती की एवं ठंडाई आइसक्रीम से यात्रा का स्वागत किया। मंदिर पहुंचकर बहुत ही स्वादिष्ट अल्पाहार प्रसाद लिया एवं सभी बड़ी संख्या में संध्या कार्यक्रम में पधारे जहां पर बॉक्स क्रिकेट का आयोजन किया गया। जिसमें समाज के बच्चे, महिलाएं एवं पुरुषों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों एवं महिलाओं को अन्य खेलकूद भी करवाए गए एवं विजेताओं को ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। सभी ने संध्या में चाय नाश्ता किया एवं सभी ने साथ में मिलकर रात्रि में स्वादिष्ट स्नेह भोज लिया एवं कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए आए हुए अतिथियों ने बहुत आशीर्वाद दिया एवं आने वाले समय में और भी कार्यक्रम देने के लिए प्रोत्साहित किया।
Latest News