बाप में माहेश्वरी समाज ने धूमधाम से मनाया महेश नवमी का पर्व

माहेश्वरी वंशोत्पती दिवस महेश नवमी का पर्व 15/6/2024 को बाप कस्बे में माहेश्वरी समाज द्वारा धूमधाम से मनाया गया। पर्व को लेकर माहेश्वरी समाज के बंधुओ में खासा उत्साह देखा गया। सर्वप्रथम सुबह ऋषि गोपाल गौशाला बाप में पोषित हो रहे गोवंश को माहेश्वरी समाज द्वारा हरा चारा खिलाया गया। इस मौके गौभक्तो ने कहा की जहां सुख पूर्वक गौमाता निवास करती है, वह स्थान तीर्थ बन जाता है। धरती पर पेड़ो की अंधाधुंध कटाई नहीं रुकी तो मानव जीवन खतरे में पड़ जाएगा। गौशाला संचालक कमेटी ने सभी गो भक्तो का बहुमान किया। इसके बाद श्री महामृत्युंजय शिव मंदिर में अभिषेक के साथ धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए। महिला मंडल की सदस्याओ ने भजनों की प्रस्तुति दी। पंडित लक्ष्मी नारायण रामावत के सानिध्य में महाआरती का आयोजन किया गया। इस दौरान शिवलिंग सहित मंदिर की विशेष सजावट की गई। इस मौके के बाबूलाल चांडक, धूड़चंद कोठारी, पूर्व उप सरपंच मोहनलाल भैया, नगरपालिका बाप के उपाध्यक्ष गोपाल भट्टड़, दामोदर मोहता, पार्षद कमल भूतडा, जसराज राठी, तिलोक राठी, गोपाल चांडक, पुनीत भूतड़ा, ललित भूतड़ा, युवराज भूतड़ा, राजेंद्र भट्टड़, ओमप्रकाश राठी, भंवरलाल कोठारी, हरिप्रसाद राठी, सत्यनारायण भैया, श्याम राठी, अंकित चांडक, बबलू राठी, किशोर राठी, मनोज लोहिया, भँवरलाल राठी, पंकज कोठारी, जगदीश कोठारी, अरुण लोहिया, स्वरूप, ज्योति, सत्यनारायण राठी, चांदरतन भूतड़ा, आसाराम राठी, सत्यनारायण भूतड़ा, सीमा भूतड़ा, सोनू भट्टड़, कमला भैया, तुलसी भूतड़ा, नारायणी, कौशल्या, प्रियंका लोहिया, राधिका भूतड़ा, संतोष चांडक, चंदा देवी सहित समाज बंधु उपस्थित थे।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन