विविध बिहाणी, श्रीगंगानगर मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष मनोनीत

श्रीगंगानगर निवासी विविध बिहाणी पुत्र श्री विनोद बिहाणी सत्र 2024-25 के लिए मारवाड़ी युवा मंच, श्रीगंगानगर के अध्यक्ष मनोनीत किए गए हैं। मारवाड़ी युवा मंच की राष्ट्र भर में 700 से अधिक शाखाएं हैं, जिसमे समाज सेवा के क्षेत्र में श्रीगंगानगर शाखा हमेशा अग्रणी रही है। उनको अध्यक्ष पद की शपथ श्रीगंगानगर विधायक श्री जयदीप बिहाणी द्वारा दिलाई गई। समाज सेवा का जज़्बा इन्हे विरासत में अपने पिता विनोद बिहाणी व चाचा श्री विमल बिहाणी से मिला है जो स्वयं भी लायंस क्लब इंटरनेशनल के रीजन चेयरमैन रह चुके हैं। विविध पूर्व में अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन (युवा इकाई), श्रीगंगानगर के संस्थापक अध्यक्ष रह चुके हैं।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन