नुरवी गिलडा, लातूर महाराष्ट्र हब टैलेंट अवार्ड से सम्मानित
लातूर जिला माहेश्वरी सभा की ओर से कार्यक्रम में नुर्वी सागर गिलडा को महाराष्ट्र हब टैलेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। महज ढाई साल की नुरवी बहुत ही बेबाकी से सामान्य ज्ञान के आधार पर सारी जानकारी बताती हैं। उनकी इस खूबी की हर जगह सराहना हो रही है। माहेश्वरी सभा की ओर से हाल ही में उन्हें सम्मानित किया गया। इस मौके पर मधुसूदन गांधी, जुगलकिशोर लोहिया, श्रीकिशन भंसाली, प्रकाश कासट, मां नम्रता गिल्डा, दादा एडवोकेट संतोष गिलडा एवं सुरेखा गिलडा एवं गिलडा परिवार सहित नागरिक उपस्थित थे।
Latest News