श्री बीकानेरी माहेश्वरी पंचायत नागपुर द्वारा महेश नवमी के उपलक्ष में भजन संध्या का आयोजन सम्पन्न

श्री बीकानेरी माहेश्वरी पंचायत नागपुर द्वारा महेश नवमी के उपलक्ष में 14 जून को भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुजात महेश बंदना से की गई। भजन गायक पंकज सिंह आर्केस्ट्रा की टीम द्वारा सुंदर व मधुर भजनों पर पूरा हॉल मधुर तालियों के साथ भजन भी गुनगुनाने लगे। 150 लोगों ने भजन का भरपूर आनंद लिया। नागपुर के विभित्र संस्था के अध्यक्ष एवं सचिव, कमल तापडिया, गिरधर चांडक, योगेन राठी, आनन्द राठी, मीनू भट्टड़, नीता सारडा, ज्योती मंत्री, सरिता सारडा, रमा राठी, पूनम झंवर, अर्चना बिहानी, गिरधरलाल सिंगी, बीकानेरी पंचायत के अध्यक्ष गिरधर डागा, सचिव अजय मल्ल, युवा समिति अध्यक्ष दीपक मोहता, सचिव सुमित मोहता, पंचायत की पूर्व अध्यक्षा राधिका राठी, शीला तापडिय़ा, आशा दुजारी, वंदना मूंदड़ा की विशेष उपस्थिति रही। श्री बीकानेरी महिला समिती अध्यक्षा ज्योति कोठारी, सचिव मीना बिनानी ने पंचायत की ओर से आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। जुगल जोड़ी राधाकृष्ण जी एवं भगवान महेश शिवलिंग की झांकी ने सभी भक्तों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का समापन प्रसाद के साथ हुआ।
15 जून सुबह 8.30 बीकानेरी पंचायत द्वारा भव्य रैली का स्वागत किया गया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन