सादुलपुर में महेश नवमी हर्षोल्लास से मनाई गई
माहेश्वरी उत्पत्ति दिवस महेश नवमी माहेश्वरी भवन सादुलपुर में हर्षोल्लास से मनाई गई। सुबह भगवान महेश का सामूहिक जलाभिषेक संस्था संरक्षक श्री चिरंजी लाल गट्टानी के सानिध्य में सभी समाज बंधुओं ने किया। महिला मंडल द्वारा भजनों से भगवान शिव को रिझाया गया तदुप्रांत महाआरती हुई व प्रसाद वितरण किया गया। शाम को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम महिला मंडल व नवयुवक मंडल के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। समाज की महिलाओं व बच्चों ने गायन और नृत्य में सहभागिता निभाई। मुख्य आकर्षण नवयुवक मंडल की पहल पर 'उतना ही लो थाली में व्यर्थ ना जाए नाली मेंÓ को चरितार्थ किया, एक कण भी जूठा नही जाने दिया चाहे वो जूठा युवा मंडल के सदस्यों को ही क्यूं ना खाना पड़े। अगर हम इस और कड़ाई से ध्यान दे तो शादी ब्याह व किसी भी कार्यक्रम में अन्न की बर्बादी पर काफी कुछ अंकुश लगा सकते हैं। माहेश्वरी सभा के सचिव पवन गट्टानी ने समाज के सभी लोगों को महेश नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं ज्ञापित की व युवा मंडल और महिला मंडल को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया।
Latest News