फरीदाबाद में किया गया सेवा कार्य

निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट फरीदाबाद एवं मारवाड़ी युवा मंच फरीदाबाद द्वारा दिनांक 18 जून 2024 प्रात: 10 बजे से, बीके चौक फरीदाबाद पर ठंडे मीठे पानी की छबीली लगाई गई। यह सेवा का कार्य प्रात: 10 बजे से किया जा रहा है और बहुत से लोग इसका आनंद उठा रहे हैं। इस सेवा कार्य में माहेश्वरी समाज की तरफ से यह सभी लोग शामिल थे। माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री कमल आगीवाल, माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट के सचिव श्रवण मिमाणी, सहसचिव रामनिवास भूतड़ा, माहेश्वरी मंडल के अध्यक्ष श्री रामकुमार राठी, श्री नंदलाल चांडक, श्री विपिन माहेश्वरी, श्री संजीव कोठारी, श्वेता आगीवाल आदि सभी उपस्थित थे। भयंकर गर्मी को देखते हुए ऐसे सेवा के कार्य होते रहने चाहिए।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन