अहमदाबाद माहेश्वरी युवा संगठन और माहेश्वरी सखी संगठन द्वारा महेश नवमी महोत्सव का आयोजन सम्पन्न


अहमदाबाद माहेश्वरी युवा संगठन और माहेश्वरी सखी संगठन अहमदाबाद ने मिलकर 16 जून को प्रकाश स्कूल बोड़कदेव में महेश नवमी के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। अहमदाबाद माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष मयूर पसारी और माहेश्वरी सखी संगठन की अध्यक्ष निक्की राठी ने सभी का स्वागत किया। अ.भा.मा. महिला संगठन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (मध्यांचल) श्रीमती उर्मिला कलंत्री, रा. संचार सिद्ध तकनीकी ज्ञान समित सह प्रभारी मध्यांचल श्रीमती सुशीला माहेश्वरी, अ.भा.मा. महासभा संयोजक श्री कृष्ण कुमार चांडक, गु.प्रा.मा. सभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री सुरेशचंद्र मूंदड़ा, संगठन मंत्री श्री राजेंद्र पेड़ीवाल, अ.भा.मा. युवा संगठन संयुक्त मंत्री (मध्यांचल) मनीष चांडक, गु.प्रा.मा. युवा संगठन के प्रदेश मंत्री मयंक बागड़ी, अहमदाबाद जिला महासभा के अध्यक्ष श्री चंद्र प्रकाश कासट और सचिव श्री अरविंद जाजू, अहमदाबाद जिला अध्यक्ष और सचिव श्रीमती तारा दम्मानी, श्रीमती संगीता मांधानिया, मा. प्रगति मंडल महिला विभाग अध्यक्ष श्रीमती पुष्पलता मालपानी द्वारा दीप प्रज्वलन किये गये और सभी राष्ट्रीय, प्रांतीय, स्थानीय संगठन के पदाधिकारियो का स्वागत किया गया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम द्वारा भगवान शिव जी के जीवन के विभिन्न अंश दिखाये गए।

प्रोग्राम में 3 वर्ष के बच्चों से लेकर 65 वर्ष के आयु वर्ग तक सभी के लिए प्रतियोगितायें थी जैसे फैंसी ड्रेस, एकल, युगल तथा समूह नृत्य। नाम से तो माहेश्वरी हैं हम, लेकिन माहेश्वरी कब बनेंगे हम....? नाटक से दिखाया गया कि माहेश्वरी चाहे कहीं का भी वो माहेश्वरी ही कहलाता है - हम सब एक हैं। नाटक के अंत में पूर्ण सभागार में माहेश्वरी की ध्वजा का परचम लहराया। प्रतियोगिता में लगभाग 55 सदस्यो ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए गए। 10वीं और 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लगभग 18-20 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। दोनों संगठन के संरक्षक सदस्य, पूर्व अध्यक्ष और समस्त समिति के सदस्य उपस्थित थे। माहेश्वरी युवा संगठन के सचिव अर्पित बाहेती एवं सखी संगठन की सचिव सुमन काबरा और द्वारा सभी अतिथि एवं समिती सदस्य को धन्यवाद दिया और आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का आयोजन हाई टी से डिनर तक किया गया। लगभग 700 लोगो ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन