अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन की प्रथम कार्यसमिति बैठक मंगलाचरण सम्पन्न महिला संगठन के नाम दर्ज हुआ एक ओर गोल्डन बुक ऑफ विश्व रिकॉर्ड
राष्ट्रीय महिला संगठन के त्रयोदश सत्र की प्रथम राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक दिनांक 8, 9, 10 अगस्त 2023 प्रसिद्ध तीर्थ नगरी नासिक में संपन्न हुई। इस बैठक का आयोजन महाराष्ट्र प्रदेश माहेश्वरी महिला संगठन व आतिथ्य नासिक जिला माहेश्वरी महिला संगठन ने किया था। प्रकल्प प्रदर्शक पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कल्पना गगरानी, स्वागत अध्यक्ष राष्ट्रीय कार्य समिति अरुणा लढ्ढा व स्वागत मंत्री शैला कलंत्री के नेतृत्व में यह बैठक अत्यधिक सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। 8 अगस्त को सावन के अधिक मास की पुरुषोत्तम बेला में त्रयंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन किये गये। त्रयम्बकेश्वर की स्थानीय संगठन की बहनो द्वारा पदाधिकारियों का स्वागत भी किया गया। संध्या 7 बजे सर्वप्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष, महामंत्री तथा राष्ट्रीय पदाधिकारियों द्वारा मंच पूजन किया गया। तत्पश्चात राष्ट्रीय महिला संगठन द्वारा सभी बहनों का पिन लगाकर स्वागत किया। आयोजक संस्था द्वारा सुंदर सावन महोत्सव का आयोजन मेले के रूप में किया गया था जिसमें सभी बहनों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। मनोरंजन गेम्स झूले के साथ सावनी गीत नृत्य संगीत का मनोहारी कार्यक्रम महोत्सव का विशेष आकर्षण रहा। 9 तारीख को सुबह 10 बजे से 1 बजे तक भव्य उद्घाटन समारोह हुआ। रामायण थीम के अनुरूप स्वागत करते हुए राष्ट्रीय पदाधिकारीयों को रथ में बैठाकर राम-राम की धुन के साथ सभागार में प्रवेश कराया गया। साथ ही रामायण के विभिन्न पात्रों अहिल्या शबरी आदि की वेशभूषा में खड़ी बहनों ने सुंदर स्वागत किया। अपनी अपनी तूलिका अपने अपने राम चित्र कला प्रतियोगिता के माध्यम से सम्पूर्ण सभागार श्री राम की विभिन्न लीलाओं से सुसज्जित था।
दीप प्रज्वलन के साथ ही गणेश वंदना के रूप में सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया गया। अतिथियों के स्वागत में सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई विशेष रूप से हनुमान चालीसा पर सामुहिक नृत्य प्रस्तुति अद्भुत तथा अविस्मरणीय थी जिसने सभी का मन मोह लिया। स्वागत अध्यक्ष श्रीमती अरुणा लढ्ढा द्वारा मंचासीन अतिथियों का अत्यंत सुंदर शाब्दिक स्वागत किया गया। उद्घाटनकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती मंजू बांगड, प्रमुख अतिथि राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती ज्योति राठी, श्री रामनिवास मानधने, विशेष अतिथि श्री प्रमोद भुराडिया, लक्ष्मीकांत राठी, पियूष सोमानी व सविता राठी थे। निवर्तमान अध्यक्ष आशा माहेश्वरी, मां रत्नीदेवी काबरा आदि सभी अतिथियो को आयोजक संस्था महाराष्ट्र प्रदेश की अध्यक्ष सुनीता पलोड ने शब्द सुमन से स्वागत किया, स्वागत मंत्री शैलाजी कलंत्री द्वारा त्रिदिवसीय कार्यक्रम की जानकारी दी गई। मंचासीन सभी अतिथियों ने सदन के समक्ष अपने विचारों को रखा। राष्ट्रीय महामंत्री ज्योति राठी द्वारा सर्वप्रथम मंगलाचरण के सुंदर व भव्य आयोजन के लिए आयोजक संस्था व आतिथ्य के लिए नासिक जिला को बधाई प्रेषित की। कार्यालय मत्री श्रीमती प्रीति तोषनीवाल के सौजन्य से राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजू बांगड़ एवं अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम संगठन की परिचय पुस्तिका पुष्पक व महाराष्ट्र प्रदेश की परिचय पुस्तिका सेतुबंध का विमोचन किया गया। महाराष्ट्र प्रदेश द्वारा पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती कल्पना गगरानी को जीवन गौरव सम्मान प्रदान कर उनका अभिनंदन किया गया उक्त अवसर पर आदरणीय कल्पना दीदी व गगरानीजी ने अपने सुंदर विचार रखें। राष्ट्रीय महिला संगठन की ओर से पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती विमला साबू व श्रीमती सुशीला काबरा का 75 वे जन्म दिवस के उपलक्ष में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता मूंदड़ा द्वारा अभिनंदन व सम्मान किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजू बांगड़ द्वारा उनका सम्मान पत्र वाचन कर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर श्री साबू भी उपस्थित थे। हर्ष उल्लास कि बेला में श्रीमती साबू तथा श्रीमती काबरा द्वारा संगठन के प्रति आभार भी अभिव्यक्त किया गया।
संगठन में शक्ति है-सत कार्यों की भक्ति है इसी कहावत को चरितार्थ करते हुए अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन ने संकल्प सिद्धा समिति के अंतर्गत नव हरीतिमा स्वच्छ हवा-हरित-समृद्ध धरा कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसके अंतर्गत दिनांक 29 जुलाई 2023 को एक ही दिन में पूरे भारतवर्ष तथा नेपाल में औषधीय पौधों का वृक्षारोपण किया। संगठन ने संपूर्ण भारतवर्ष में विभिन्न शहरों और छोटे-छोटे गांवों में भी एक ही दिन में कुल 2,72,647 औषधीय पौधारोपण (तुलसी, नीम, गिलोय, आंवला, सदाबहार, हल्दी, हरसिंगार, एलोवेरा, अश्वगंधा, बब़ूल, करी पत्ता, नींबू, पुदीना, अर्जुन आदि) कर एक रिकॉर्ड लक्ष्य प्राप्त किया। एक ही दिन में यह सर्वाधिक औषधीय पौधे स्कूल, हॉस्पिटल, वृद्धाश्रम, सामाजिक भवन, अनाथ आश्रम, फैक्ट्री, सोसाइटी परिसर आदि में लगाए गए। इसके लिए गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड के एशिया हेड डॉ. मनीष विश्नोई ने स्वयं उपस्थित होकर मीटिंग मेंं इसकी घोषणा की तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजू बांगड एवं राष्ट्रीय महामंत्री ज्योति राठी को यह प्रमाण पत्र प्रदान किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजू बांगड ने कहा यह संगठन की सामुहिक शक्ति का परिणाम है। त्रयोदश सत्र के घोषवाक्य पर उपकार वचन मन काया को सार्थक करते हुए सभी आंचलिक, प्रादेशिक, जिला, स्थानीय, तहसील के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता बहनों ने मिलकर सामुहिक प्रयास किया। विशेष रुप से संकल्प सिद्धा ग्राम विकास व राष्ट्रोदय समिति की प्रभारी भावना राठी, प्रदर्शक रेनू सारड़ा, सह प्रभारी नीतू सोमानी, सुनीता रादंड, श्रद्धा राठी, मंजूषा राठी, प्रभा चांडक आदि के प्रयास सराहनीय थे तथा मध्यांचल की पदाधिकारी उपाध्यक्ष उर्मिला कलंत्री, संयुक्त मंत्री अनीता जावदिया, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कल्पना गगरानी की विशेष सहभागिता रही। संपूर्ण कार्यक्रम के संयोजन में संचार सिद्धा तकनीकी ज्ञान समिति की राष्ट्रीय प्रभारी भाग्यश्री चांडक तथा उनकी टीम का अत्यधिक सहयोग प्राप्त हुआ। बड़े प्रदेशों में सर्वाधिक पौधारोपण पूर्वी मध्य प्रदेश द्वारा 31684 हुआ तथा छोटे प्रदेशों में सर्वाधिक पौधारोपण मध्य उत्तर प्रदेश कानपुर द्वारा 15300 हुआ। उक्त कार्यक्रम की सरकार, वन विभाग एवं प्रशासन के सभी अधिकारियों द्वारा अत्यधिक सराहना की गई तथा इस अवसर पर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष किरण लढ्ढा राष्ट्रीय संगठन मंत्री ममता मोदानी तथा निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष आशा माहेश्वरी, स्वागत अध्यक्ष अरुणा लड्ढा, स्वागत मंत्री शैला कलंत्री, संरक्षक मंडल मां रतनी देवी, लता लाहोटी, गीता मूंदड़ा, विमला साबू, सुशीला काबरा एवं सम्पूर्ण भारतवर्ष की नेपाल चैप्टर सहित 27 प्रदेशों की अध्यक्ष, मंत्री, पदाधिकारी बहने उपस्थित थी। इस प्रकार प्रथम राष्ट्रीय बैठक मंगलाचरण मंगल सफलता का सूचक बनी। नासिक जिला अध्यक्ष श्रीमती नैना हेडा द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों, पदाधिकारीयों व सभी बहनों का आभार प्रगट कर अपनी सुंदर शब्द रचना द्वारा सभी को दिल की गहराइयों से धन्यवाद दिया। साथ ही उदघाटन समारोह संपन्न हुआ। श्रीमती रचना मालपानी व प्राची जाजू द्वारा सुन्दर व सटीक शब्दो में उद्घाटन सत्र का संचालन किया गया।
Latest News