महेश क्लब ऑफ इचलकरंजी की ओर से हृदय विकार, मुतखडा शिविर सम्पन्न
इचलकरंजी की जानी मानी समाज सेवी संस्था महेश क्लब ऑफ इचलकरंजी और कै. दगडूलाल मर्दा आरोग्य सेवा केंद्र, अथायू हॉस्पिटल मल्टीस्पेशालिटी (कोल्हापुर) के माध्यम से हृदय विकार, एजिओग्राफी, मुतखडा व प्रोस्टेड सोनोग्राफी तपासणी तथा ऑपरेशन शिविर का भव्य आयोजन किया गया था। इस शिविर का उद्घाटन समारोह दगडूलाल मर्दा आरोग्य सेवा केंद्र के ट्रस्टी श्री भिकुलाल मर्दा, लक्ष्मीकांत मर्दा, श्यामसुंदर मर्दा की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन करके किया गया। इस अवसर क्लब के अध्यक्ष, बनवारीलाल झंवर के शुभहस्ते मंच पर विराजमान, अथायु हॉस्पिटल के डॉ. राहुल पाटील, बसवराज कडलगी, डॉ. सौ. अमृता शिनगारे, मदन गोरे, कल्ब के प्रोजेक्ट चेयरमैन राधेश्याम भूतडा, को-चेयरमैन पवनकुमार लढ्ढा का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। इस शिविर में 240 रोगियों की तपासणी की गयी, मुतखडा जाँच और ऑपरेशन के लिए चुने गये रोगियों पर कोल्हापुर के अथायू मल्टीस्पेशालिटी हॉस्पिटल में, जाँच तथा ऑपरेशन महात्मा फुले जनआरोग्य सुविधा द्वारा किया जायेगा। ले जाने की व लाने की बस व्यवस्था हॉस्पिटल द्वारा की गई। इस कार्यक्रम में इचलकरंजी परिसर के मान्यवर, क्लब के सदस्य, बडी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम का सूत्र संचालन श्रीकांत मंत्री ने किया और आभार कोषाध्यक्ष महेश भूतडा ने किया। यह जानकारी क्लब के सचिव किशोर कुमार मूंदड़ा ने दी।
Latest News