महेश नवमी का पावन पर्व माहेश्वरी समाज विराटनगर में बड़ी धूमधाम से संपन्न

महेश नवमी का पावन पर्व माहेश्वरी समाज विराटनगर में बड़ी धूमधाम से संपन्न हुआ। माहेश्वरी समाज के इस कार्यक्रम में माहेश्वरी महिला मंच विराटनगर का अमूल्य योगदान रहा। माहेश्वरी समाज विराटनगर द्वारा भजन संध्या, प्रभात फेरी, महेश पूजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम रखे गए। बहुत ही रोचक एवं सुंदर कार्यक्रम थे। इन सभी कार्यक्रमों के संयोजकों ने कड़ी मेहनत से कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना संपूर्ण योगदान दिया। 14 जून शाम 6 बजे से एक शाम महेश के नाम भजन संध्या सत्यनारायण मंदिर में मंच की द्वितीय उपाध्यक्ष तथा इस कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती अनामिका परतानी के योगदान से काफी सफल व सुचारू रूप से भजन संध्या का आयोजन हुआ। 
15 जून सुबह की प्रभात फेरी बहुत ही सुंदर और सभ्य तरीके से अच्छी उपस्थिति के साथ संपन्न हुई। इस कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती अर्चना तापडिय़ा थी। मंच की कोषाध्यक्ष श्रीमती अर्चना तापडिय़ा के काबिले तारीफ, प्रबल प्रयास से प्रभात फेरी में 100 से अधिक महिलाओं की उपस्थिति थी तथा बहुत ही सुव्यवस्थित ढंग व्यवस्था काफी सराहनीय थी। प्रभात फेरी जानकी मंदिर से शुरू होकर सत्यनारायण मंदिर तक आयोजित थी। महेश पूजन सत्यनारायण मंदिर में आयोजित किया था जिसकी संयोजिका मंच की सह सचिव श्रीमती कल्पना राठी थी। श्रीमती कल्पना राठी ने प्रभात फेरी तथा पूजन से पहले शिकंजी की व्यवस्था अपने घर से ही की थी। पूजा की थाली पूजा की सामग्री माला प्रसाद सभी की व्यवस्था उन्होंने बहुत ही सुंदर रूप से की जिससे सभी पूजन में आनंद विभोर हो गए। इन सभी कार्यक्रम में युवा मंच के भी संयोजक थे जिनका साथ महिला मंच को पूरा मिला। 

15 जून 2024 की सांस्कृतिक कार्यक्रम की संयोजिका मंच की सांस्कृतिक सचिव श्रीमती प्रीति अटल के हाथों में बागडोर थी। उनकी कड़ी मेहनत से कार्यक्रम में ऐसी शोभा आई कि लोग अपने कुर्सी पर ही जमे रहे और तालिया की गडग़ड़ाहट से पूरा सभागृह गूंज उठा। 
शिव और शक्ति का रूप को प्रत्यक्ष रूप से मंच पर दिखाकर उन्होंने समाज में एक संदेश दर्शाया कि स्त्री और पुरुष भी इसी सामान रहे। इस कार्यक्रम में 30 पार्टिसिपेंट्स की भागीदारी रही जिन्हें मंच द्वारा गिफ्ट और सर्टीफिकेट भी दिए गए। साथ ही साड़ी वॉकेथान के सात जनों को जिन्होंने झांकी में प्रस्तुति दी थी उन्हें भी गिफ्ट और सर्टीफिकेट द्वारा सम्मानित किया गया। 
श्रीमती प्रीति अटल की 1 महीने की प्रबल प्रयास से विराटनगर माहेश्वरी महिला मंच का सांस्कृतिक कार्यक्रम काफी रोचक तथा मनोरंजक रहा। सभी संयोजिकाओ को बहुत-बहुत धन्यवाद तथा बधाई मंच द्वारा जिनके प्रयासों से सभी कार्यक्रम सफल हुए। 

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन