झारखंड बिहार प्रदेश की द्वितीय संयुक्त कार्यकारी मंडल सह कार्य समिति बैठक में महासभा के महामंत्री श्री अजय काबरा ने किया मार्गदर्शन

झारखंड बिहार प्रदेश माहेश्वरी सभा, महिला संगठन व युवा संगठन की सत्र 2023-26 की द्वितीय संयुक्त बैठक मंगलम या यूं कहिए बिहार राज्य के लीची प्रदेश, बाबा गरीब नाथ धाम मुजफ्फरपुर शहर में 8 एवं 9 जून को त्रिवेणी संगम हुआ। एक ही दिशा में, एक ही धारा में अनवरत बहते हुए अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने का दृढ़ सकल्प के बैठक का शुभ आरम्भ स्थानीय महिला संगठन द्वारा महेश वंदना और स्वागत गीत द्वारा हुआ। 
महासभा के महामंत्री श्री अजय काबरा, पूर्वांचल उपाध्यक्ष श्री कैलाश काबरा, पूर्वांचल संयुक्त सचिव श्री छीतरमल धूत, पूर्व राष्ट्रीय महिला अध्यक्षा श्रीमती शोभा सादानी, पूर्वांचल उपाध्यक्षा श्रीमती गिरिजा सारडा, पूर्वांचल संयुक्त मंत्राणी श्रीमती निशा लढ्ढा, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष श्री शरद सोनी, राष्ट्रीय युवा सचिव श्री प्रदीप लढ्ढा, पूर्वांचल युवा उपाध्यक्ष श्री महावीर चांडक, प्रदेश सभा अध्यक्ष श्री राजकुमार मारू, सचिव श्री महेश लखोटिया, कोषाध्यक्ष श्री शिव शंकर साबू, संगठन मंत्री श्री आदित्य मूंदड़ा, महिला अध्यक्षा श्रीमती निर्मला लढ्ढा, सचिव श्रीमती संगीता चितलांगिया, कोषाध्यक्ष श्रीमती राज चांडक, निवर्तमान अध्यक्ष प्रमिला आगीवाल, पूर्व अध्यक्ष श्रीमती संतोष धूत, प्रदेश युवा अध्यक्ष श्री विवेक साबू, सचिव रुचिर मूंधड़ा, एक मात्र प्रदेश ट्रस्ट रामानंद धूत ट्रस्ट अध्यक्ष श्री अशोक साबू, सचिव श्री अमित मालपानी, कोषाध्यक्ष श्री अरुण धूत, मुजफ्फरपुर शाखा अध्यक्ष श्री सुनील मूँदड़ा, सचिव श्री किशन डागा, अध्यक्षा श्रीमती राजश्री डागा, युवा अध्यक्ष श्री आकाश गट्टानी के साथ सभी गणमान्य पधाधिकारियो के द्वारा दीप प्रज्वलित एवं स्वागताध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार लखोटिया के द्वारा अतिथियों का स्वागत कर बैठक का विधिवत उद्घाटन किया गया। मंच संचालन श्री दीपक मारू ने किया।
प्रदेश के 19 जिलों से कुल 220 प्रतिनिधियों की गौरवमयी उपस्थिति व सभी पदाधिकारी के मार्गदर्शन, सामाजिक समस्याओं व उनके निदान हेतु सारगर्भित विचार विमर्श, माहेश्वरी परंपरा, इतिहास व संस्कृति को समाहित करते हुए अद्भुत परिणाम, कीर्तिमान बनने एवं सफलता का एक नये जोश के बैठक की शुरुआत हुई। महासभा की फ्लैगशिप योजनाओं को प्रदेश में लागू करवाने का प्रयास तो लगातार चल ही रहा है। प्रदेश स्तर पर भी कुछ कार्यों को किए जाने का निर्णय भी लिया गया।

पूर्वांचल के एक मात्र ज्योतिर्लिंग बाबा बैद्यनाथ धाम की नगरी के माहेश्वरी भवन के नवीनीकरण परियोजना प्रारंभ पर सभी से सहमति एवं सहयोग लिया। माहेश्वरी परिवारों को सशक्त बनाने के लिए आवश्यक है प्रदेश ट्रस्ट को एक बड़ी कॉर्पस राशि के साथ वृहत बनाने का अभियान और जरूरतमंद परिवारों के लिए सेवा - विस्तार। 
माहेश्वरी परिवारों को बिहार व झारखंड में अल्पसंख्यक घोषित करवा कर सरकारी योजनाओं का लाभ दिलवाना भी हमारे उद्देश्यों में शामिल किया गया। मंगलम कार्य समिति एवं कार्यकारिणी महिला बैठक में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा सादानी द्वारा प्रोटोकॉल के विषय में बताया गया, उन्होंने सभी को मार्गदर्शन दिया। साथ ही साथ पूर्वांचल उपाध्यक्ष गिरिजा सारडा द्वारा ऑर्गेनाइजेशन के महत्व पर जोर दिया गया एवं पूर्वांचल संयुक्त मंत्री निशा लढ्ढ़ा द्वारा राष्ट्रीय 10 समितियों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। उद्देश्य यह था की प्रदेश में अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष का सामंजस्य बने, सभी जिला अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष संपूर्ण समर्पण और एकजुटता के साथ कार्य करें। बैठक में प्रमुख बिंदु जैसे कार्यक्रमों की योजनाओं का साझा करना और उन पर चर्चा करना। महिलाओं के लिए सशक्तिकरण और नेतृत्व प्रशिक्षण। युवा मंच के सदस्यों के लिए विशेष कार्यशालाएँ। समाज के विभिन्न वर्गों के बीच समन्वय और सहयोग को बढ़ावा देना, इन पर चर्चा की गई।
मुजफ्फरपुर शाखा के अतिथ्य मे दो दिवसीय प्रादेशिक बैठक में अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा आयोजित साड़ी वॉकथोन जिला सदस्य के साथ सयुक्त रूप से एवं स्थानीय सदस्य ने भी अपने अपने जिलों मे पीली साड़ी, हाथ में कलावा माथे पर बिंदी, लाल चुनरिया तारों वाली लेकर यह प्रोग्राम किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में माहेश्वरी समाज की किस तरह से उत्पत्ति हुई उसके बारे में बच्चों द्वारा एक छोटा सा नाटक प्रस्तुत कर बताया गया और आज के युग में हमारी राजस्थानी भाषा कहां लुप्त हो रही है उसी को लेकर सांस्कृतिक प्रोग्राम का मंच संचालन मारवाड़ी भाषा में कर सोलह श्रृंगार के थीम पर मुजफ्फरपुर महिला एवं युवतियों ने आये हुए सभी अतिथियों का मन मोह लिया।
मंगलम कार्य समिति एवं कार्यकारिणी बैठक में अनिल मांधना द्वारा कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का कार्यक्रम रखा गया। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतुलनीय सहयोग शाखा के विशिष्ट सदस्य श्री महावीर लढ्ढा, श्री सत्यनारायण चांडक, श्री मनोज डागा, श्री रमेश तोषनीवाल एवं कार्यक्रम मुख्य संयोजक ललित बिरला और महिला तथा युवा संगठन की पूरी टीम का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा। इस मौके पर युवा संगठन के द्वारा चारों एवं शतरंज की प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के समापन समारोह में महिला संगठन ने अपने उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं एवं प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। आपसी भाईचारा एवं संगठन को और मजबूती देने के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन