मध्य दिल्ली माहेश्वरी सभा व महिला संगठन द्वारा महेश नवमी मिलन समारोह आयोजित

मध्य दिल्ली माहेश्वरी सभा व महिला संगठन द्वारा 16 जून 2024 को 180 लोगो  की उपस्थिति में महेश नवमी मिलन का आयोजन किया गया जिसमें श्री श्याम  जाजू पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा, श्री प्रदीप गांधी पूर्व लोक सभा सांसद, श्री विवेक काबरा भाजपा युवा नेता, श्री ओम तापडिय़ा उत्तरांचल संयुक्त मंत्री मा. महासभा, श्रीमति मंजू मांधना उत्तरांचल उपाध्यक्ष मा.म.सं., श्रीमती शर्मिला राठी राष्ट्रीय प्रभारी युगल सिद्धा गठबंधन, सभा के संरक्षक विकास माहेश्वरी, अध्यक्ष सुरेंद्र माहेश्वरी, सचिव अंशुल, रवि, अमित, मनीष, अभिषेक राठी, राघव टावरी तथा श्रीमति श्यामा भांगडिय़ा अध्यक्ष दिल्ली प्र.मा.म.सं., श्रीमति लक्ष्मी बाहेती सचिव दिल्ली प्र. मा. म., जिला अध्यक्ष मंजु शारदा, सचिव सुधा टावरी, शिल्पा, वंदना, पूजा, ऐश्वर्या, निशा, करुणा, मेघा, आरती, शिल्पी, सीमा तथा अन्य बहने उपस्थित थी। मध्य जिला महिला संगठन की बहनों ने स्मृति दर्पण के माध्यम से पूरे 1 साल में हुए संस्कार संस्कृति के कार्यक्रम दिखाया। सभा, महिला व युवा के संयुक्त प्रयास की सभी ने बहुत प्रशंसा की। नन्हे बच्चों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए स्वच्छ भारत का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान प्रारंभ से अंत तक जलपान से लेकर भोजन तक की व्यवस्था रही। जूठा न छोडऩे का विशेष संदेश दिया गया। जिला के सभी सदस्यों के साथ ही नन्हे नन्हे बच्चों ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। अंत में लक्की ड्रा के 4 चांदी के सिक्के प्राइज में दिए गए। बच्चो के द्वारा राष्ट्रगान गाया गया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन