माहेश्वरी महासभा हल्द्वानी ने मनाया महेश नवमी महोत्सव
दिनांक 15 जून 2024 को माहेश्वरी महासभा हल्द्वानी द्वारा महेश नवमी का आयोजन फाच्र्यून होटल नैनीताल रोड हल्द्वानी में आयोजित किया गया।
इस आयोजन में माहेश्वरी महासभा द्वारा माहेश्वरी समाज के सभी परिवारों को आमंत्रित किया गया था इस कार्यक्रम का प्रारंभ महेश वंदना से किया गया जिसमें बच्चों के द्वारा तथा सभी सदस्यों के द्वारा महेश वंदना की गई। उक्त के उपरांत माहेश्वरी परिवार के मेधावी बच्चों का सम्मान कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा किया गया। इसी के साथ ही साथ विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन महिला वर्ग द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें कुर्सी दौड़, हाऊजी तथा डांस प्रोग्राम आयोजित किया गये। इसके उपरांत आयोजन मंडल द्वारा पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सभी बच्चों को उत्साहवर्धन हेतु पुरस्कार दिए गए। आयोजन के उपरांत आयोजक मंडल की ओर से अध्यक्ष नीरज शारदा द्वारा सभी का प्रोग्राम में शामिल होने के लिए धन्यवाद दिया गया। इस कार्यक्रम में अध्यक्ष नीरज शारदा कोषाध्यक्ष रविकांत माहेश्वरी तथा महासचिव रजत माहेश्वरी तथा युवा समिति अध्यक्ष सुनील माहेश्वरी तथा अध्यक्ष महिला मंडल सुजाता माहेश्वरी तथा सुमित कुमार गुप्ता, दीपक माहेश्वरी, गौरव जाजू, आर.के. माहेश्वरी, विनय कुमार लाहोटी, मनोज माहेश्वरी, संदीप माहेश्वरी की उपस्थिति रही तथा माहेश्वरी महासभा द्वारा आयोजित उत्सव में माहेश्वरी परिवारों की अपने परिवारजनों के साथ भागीदारी रही।
Latest News