माहेश्वरी भवन खामगांव के नवीनीकरण युक्त कार्यालय का हुआ उद्घाटन

माहेश्वरी भवन खामगांव के नूतन कार्यालय का उद्घाटन 30/7/2023 को अ.भा.मा. महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री अजय काबरा के करकमलो द्वारा संपन्न हुआ। इस अवसर पर उनके साथ सभापति कार्यालय सह मंत्री नारायण राठी, संयुक्त मंत्री (मध्यांचल) दिनेश राठी, विदर्भ प्रादेशिक माहेश्वरी संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल किशोर माहेश्वरी, पूर्व विदर्भ प्रदेश अध्यक्ष सज्जन कुमार मोहता, माहेश्वरी मंडल खामगांव के अध्यक्ष दिनेश गांधी, कार्यालय नवीनीकरण हेतु विशेष सहयोग देने वाले जेष्ठ समाज बंधु मदनलाल गोदाणी, कार्यक्रम सन्मवयक विवेक मोहता, जिला अध्यक्ष संजय सातल, विदर्भ प्रदेश सह मंत्री डॉ. विजय टावरी, महिला संगठन की जिला अध्यक्षा सुनिता भैय्या, तहसील अध्यक्षा नीता चांडक इत्यादि मान्यवर मंचासीन थे। अतिथि गणों का परिचय पूर्व अध्यक्ष सुभाष मंत्री, मंडल के कोषाध्यक्ष जगदीश नावंदर एवं सहसचिव आनंद झंवर ने सभागृह कार्यक्रम की प्रस्तावना मंडल के अध्यक्ष दिनेशजी गांधी ने की। राष्ट्रीय महामंत्री ने खामगांव माहेश्वरी समाज के कार्यो की सराहना की। माहेश्वरी भवन के नव निर्मित कार्यालय के नूतनीकरण के लिए जेष्ठ समाज बंधु श्री मदनलाल गोदाणी ने अपने स्वर्गीय पुत्र राजेश गोदाणी की स्मृति में सहकार्य किया। कार्यक्रम के अंत में खुला चर्चा सत्र भी रखा गया जिसमें उपस्थित समाज बंधुओ ने विविध प्रश्न उपस्थित किये जिसका निराकरण राष्ट्रीय महामंत्री द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन संजय सातल एवं सपना ने किया तथा आभार प्रदर्शन मंडल के सचिव विवेक मोहता ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए माहेश्वरी मंडल, महिला मंडल, बहु-बेटी मंडल, महेश सेवा समिति, महेश परिवार, वरिष्ठ महिला प्रकोष्ठ, तालुका संगठन, जिला संगठन के सभी साथियों ने सहकार्य किया।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन