गुलाबबाग (पूर्णिया) में महेश नवमी उत्सव पर कई कार्यक्रम हुए
गुलाबबाग (पूर्णिया) में माहेश्वरी सभा द्वारा आयोजित, महिला मंडल द्वारा संचालित, युवा संगठन के सहयोग से महेश नवमी उत्सव बहुत ही सुन्दर और शानदार व्यवस्था से संपन्न हुआ। सर्वप्रथम सभा द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई जिसमे शिव पार्वती की झांकी का स्वरूप भी था बड़ी संख्या में समाज बंधु की उपस्थिति, बच्चे महिलाएं सामाजिक एकता शक्ति का नया आयाम स्थापित करती हैं। उसके बाद भगवान महेश का जलाभिषेक पूजा अर्चना और उसके बाद अल्पाहार की व्यवस्था थी। शाम को युवा संगठन और महिला संगठन द्वारा बच्चो के बीच भगवान राम और कृष्ण के प्रश्न उत्तर का कार्यक्रम रखा गया। जिसमे बच्चो के इतने शानदार हाजिर जवाब अपने महिला मंडल द्वारा संचालित संस्कार शाला का सही कार्य रूप रेखा को प्रदर्शित करता है। लूडो प्रतियोगिता में छोटे छोटे बच्चो ने अपने से बड़े बच्चो के साथ मैच खेलकर जीत दर्ज कर खेल भावना का परिचय दिया। महिला मंडल द्वारा प्रभात फेरी संयोजन किया गया।
Latest News