गाजियाबाद में महेश नवमी पर गाजे-बाजे के साथ निकाली शोभायात्रा


माहेश्वरी समाज गाजियाबाद के सदस्यों ने महेश नवमी के अवसर पर आर्यनगर लक्ष्मी मंदिर से भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा मॉडल टाउन वेस्ट, तहसील रोड, दयानंदनगर, नेहरूनगर होते हुए राकेश मार्ग माता के मंदिर पर समाप्त हुई। गाजे-बाजे के साथ यात्रा धूमधाम से निकाली गई, जिसमें भक्तों ने जमकर नृत्य किया। इस बीच जगह-जगह पर समाज के सदस्यों ने शोभायात्रा का स्वागत और पूजा अर्चना की। यात्रा का संचालन ओम काबरा, निकुंज राठी और गोविंद माहेश्वरी ने किया। पश्चिमी उत्तर माहेश्वरी सभा के संयुक्त मंत्री और अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के कार्यकारी मंडल सदस्य सुशील कुमार माहेश्वरी ने कार्यकारिणी के इस कदम की प्रशंसा की। उन्होंने भगवान महेश से समाज को और समृद्ध, साक्षर और धार्मिक करने की प्रार्थना की। शोभायात्रा के बाद माता वैष्णो मंदिर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अनूप राठी, कुसुम करवा, निकुंज राठी, विनीत राठी, राजेंद्र लखोटिया, विनय गुप्ता, उमा लखोटिया, सुमन मेमानी, प्रदीप लखोटिया, गोपाल माहेश्वरी, मेघा चांडक आदि का विशेष योगदान रहा।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन