अद्विका झंवर, दिल्ली का सुयश
दिल्ली निवासी सुप्रसिद्ध समाजसेवी श्री माणकलाल झंवर एवं श्रीमती उमा देवी झंवर (पूर्व अध्यक्षा दिल्ली प्रदेश माहेश्वरी महिला संगठन) की सुपौत्री तथा श्री आदित्य-आंकाक्षा झंवर की सुपुत्री कुमारी अद़विका झंवर ने सांइस ओल्म्पीयाड फाउन्डेशन द्वारा आयोजित इन्टरनेशनल मेथामेटिक ओल्म्पीयाड में स्कूल स्तर पर द्वितीय स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। मॉडल स्कूल दिल्ली की कक्षा 7 की छात्रा अद्विका ने इस प्रतियोगिता में इन्टरनेशनल स्तर पर 4035 वां, रिजनल स्तर पर 2557 वां तथा जोनल स्तर पर 1297वां स्थान हासिल किया है। माहेश्वरी सेवक पत्रिका परिवार कुमारी अद्विका की इस शानदार उपलब्धि के लिये उसका हार्दिक अभिनन्दन करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना करता है।
Latest News