चेन्नई में पांच दिवसीय स्पेशल हेल्थ कैम्प लगाया गया

महेश नवमी के पावन पर्व के शुभ अवसर पर श्री माहेश्वरी सभा चेन्नई, मद्रास माहेश्वरी चेरिटेबल ट्रस्ट और माहेश्वरी फूड बैंक चेरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में पाँच दिवसीय स्पेशल हेल्थ चेकअप कैंप संपन्न हुआ। अध्यक्ष डॉ अशोक जे मूंधडुा ने बताया कि पूरा कैम्प का आयोजन एमजीएम हॉस्पिटल में किया गया। कार्यक्रम संयोजक श्री अनुराग माहेश्वरी ने बताया कि समाज के करीब 205 लोगो की स्पेशल हेल्थ कैंप में एमजीएम के उत्कृष्ट डॉक्टरों की टीम द्वारा सभी की जांच की गई। मद्रास माहेश्वरी चेरिटेबल ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी श्री अशोक लखोटिया ने बताया कि प्रत्येक सदस्य के तकरीबन 40 तरह के विभिन्न चेकअप किये गये एवं डॉक्टर से परामर्श किया गया। सभा सचिव संजय मूंदडा ने बताया कि यह स्पेशल हेल्थ कैंप 8 जून से 12 जून तक चला। इससे पूर्व सभा पदाधिकारी के द्वारा सभी डॉक्टर और नर्स को शॉल उढ़ाकर सम्मान किया गया। इस कैम्प में श्री हेमंत भट्टड़ व श्री मदन राठी ने पूरी जिम्मेदारीपूर्ण से सहयोग दिया।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन