श्री माहेश्वरी सभा चेन्नई द्वारा महेश गौरव सम्मान कार्यक्रम आयोजित
महेश नवमी के पावन अवसर पर श्री माहेश्वरी सभा चेन्नई, तमिलनाडु केरल पुदुचेरी प्रादेशिक स्तर पर 'महेश गौरव सम्मान' का आयोजन 16 जून को डी.जी. वैष्णव कॉलेज के प्रांगण में सायं 5 बजे से समायोजित हुआ। श्री माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा भगवान महेश पर आधारित भगवान नंदी के मुखारविंद से सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। दीप प्रज्ज्वलन के पश्चात् सभाध्यक्ष डॉक्टर अशोक जे. मूंधड़ा ने समागत सदस्यों का स्वागत अपने अभिभाषण में करते हुए महेश गौरव सम्मान की विशेषताओं के बारे में बताया। माहेश्वरी समाज में महेश गौरव सम्मान का आयोजन किए जाने पर सम्पूर्ण टीम को बधाई सम्प्रेषित की।
श्री सीमेंट के वाईस प्रेसिडेंट श्री योगेश मेहता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इनका परिचय श्री हरिरतन राठी ने दिया। मुख्य अतिथि श्री योगेश मेहता ने माहेश्वरी सभा द्वारा कृत कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए सम्मान प्राप्त कर्ताओं को बधाई संप्रेषित की। मुख्य अतिथि का शॉल द्वारा सम्मान राम रतन राठी ने किया तथा स्मृति चिन्ह प्रदान किया श्री अशोक जे. मूंधड़ा ने।
कार्यक्रम संयोजक श्री कमल गोइदानी ने अपनी रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि समाज का गौरव बढाने वाली प्रतिभाओं के सम्मान में आज का कार्यक्रम आयोजित है। छ श्रेणियों में आवेदन मंगवाए गये। विभिन्न श्रेणियों में कुल छ नामों का चयन किया गया। इवेन्ट मेनेजर श्री राजेश खटेड का आभार व्यक्त किया। महेश गौरव सम्मान के मुख्य प्रायोजक मालपानी बिसानी एंडोमेंट के श्री रमेश बिसानी को अशोक लखोटिया ने शाल द्वारा सम्मान किया व स्मृति चिन्ह प्रदान किया डॉ. अशोक जे मुँधडा ने।
महेश गौरव सम्मान के निर्णायक मंडल के सदस्य श्री श्रीमोहन दम्माणी का अनुराग माहेश्वरी ने शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। सम्मान समारोह के प्रथम चरण में पद्मश्री बंसी लाल राठी को विशिष्ट सेवा सम्मान दिया गया। उनकी अनुपस्थिति में उनके पुत्रों ने श्री नवल राठी व अशोक राठी को शाल द्वारा सम्मानित किया गया।
तत्पश्चात् प्रमुख बिन्दु महेश गौरव सम्मान की ओर कार्यक्रम बढा। कुल 6 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। सर्वप्रथम उद्योग व्यापार एवं व्यवसाय में तिरुवल्लूर के श्री श्यामसुन्दर राठी, पेशेवर सेवा में चेन्नई के श्री कृष्णकुमार माहेश्वरी, समाज सेवा में कोयंबतूर के श्री श्रीगोपाल माहेश्वरी, पुदुचेरी से श्री जगदीश पोरवाल, चेन्नई से श्री श्रीकुमार फोमरा एवं कला संस्कृति साहित्य से चेन्नई के श्री गोविंद मूँदडा का साफा, शाल, मोमेंटो व
स्मृति चिन्ह देकर महेश गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मान के पूर्व इन सभी महानुभावों का लेड के माध्यम से सभी का परिचय करवाया गया। इस अवसर पर राजस्थान एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री प्रवीण टाटिया, श्री महावीर मरदा, श्री ओमप्रकाश बागडी, श्री श्रीमोहन दम्मानी, श्री हरिरतन राठी, श्री गौरी शंकर राठी, श्री डूंगरदास बिसानी, श्री किशनलाल झंवर, श्री रविंद्र डागा, श्री ग्वालदास मोहता, श्री मोतीचंद बिनानी, श्रीनवल राठी, श्री अमित माहेश्वरी, श्री जेठमल साडा, श्री जेठमल चाण्डक, श्री गौरीशंकर राठी, श्रीमती प्रेम लता टावड़ी, श्रीमती ममता बागड़ी, श्रीमती कुसुम मालपानी, श्रीमती विमला दम्माणी, श्री गोपाल डागा, श्री मदन राठी आदि गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। हाल खचाखच भरा हुआ था एवं अतिरिक्त कुर्सियों का बंदोबस्त करना पडा। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती प्रिया करनानी ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में 55 सदस्यों भाग लेने वाले को भी मोमेंटो दे उन सभी को भी धन्यवाद दिया गया। सचिव श्री संजय मूंदड़ा के आभार ज्ञापन सहित कार्यक्रम सानन्द सम्पन्न हुआ।
Latest News