महेश नवमी पर बस्सी में हुआ ऐतिहासिक कवि सम्मेलन

माहेश्वरी समाज के उत्पत्ति दिवस महेश नवमी के अवसर पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के संयोजक श्री राम काकानी ने बताया की महेश नवमी के पावन पर्व स्थानीय लक्ष्मीनाथ बाग में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आगाज हुआ। सर्व प्रथम कवि सोहन चौधरी ने सरस्वती वंदना कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कवि मुकेश चेचाणी, कवित्री भावना लोहार, कवि बाबू बंजारा, कवि दीपक पारिक, कवि अजय हिंदुस्थानी, कवि क़ानू पंडित ने अपनी अपनी प्रस्तुतियां दी। संचालन कवि अजय हिंदुस्थानी ने किया। चित्तौडग़ढ़ जिला माहेश्वरी युवा संगठन के आतिथ्य एवं बस्सी माहेश्वरी युवा संगठन के आयोजकत्व में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज सेवी और उद्योगपति महेश लढ्ढ़ा थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सी.पी नामधरानी ने की। विशिष्ट अतिथि डॉ. हरी ओम लढा, जिला अध्यक्ष लोकेश समदानी, प्रदेश महामंत्री नीतीश लढ्ढा, समाज सेवी लविश मूँदडा, युवा संगठन के पूर्व राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री अर्जुन मूंदड़ा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश तोषनीवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष कैलाश तोषनीवाल, बस्सी माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष रामनिवास सोनी, देवकरण समदानी, बनवारी आगाल, जिला महामंत्री कृष्ण गोपाल हेड़ा, राकेश खटोड़, नरोत्तम हेड़ा, मंगल भराडिया, संगठन मंत्री लोकेश सोमानी, खेल मंत्री दिनेश सोमानी, सांस्कृतिक मंत्री दीपक आगाल, राकेश पोरवाल, लोकेश अजमेरा, कमलेश जेथलिया, सौरभ तोषनीवाल, महावीर काबरा  , दीपक गदीया, रौनक आगाल, पंकज गदीया, अनिल गदीया रहे। सभी अतिथियो का माहेश्वरी युवा संगठन के रमेश जागेटिया के नेतृत्व में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सौरभ कोठारी, जिला उपाध्यक्ष शिव भूतडा, आशीष मूँदडा, अध्यक्ष विकास गट्टानी, बंटी मूँदडा, महामंत्री श्री राम लढ्ढा, महावीर नामधरानी, राकेश अटल, दीपक कोठारी, हिमांशु कोठारी, पवन चेचानी आदि ने उपराना ओढा कर तिलक लगा कर स्वागत किया। कार्यक्रम में सुनील मंडोवरा, नंदकिशोर कोठारी, शिव प्रकाश मूँदडा, संजय सोमानी, कैलाश चेचानी, सत्यनारायण सोनी, किशन जागेटिया, अशोक मूँदडा, श्री राम काकानी, दिलीप गट्टानी, मुकेश लाठी, मोनू कोठारी, अमर सिंह बाफना, श्याम मलानी, शीतल मूँदडा, कमल कोठारी, महिला अध्यक्ष अनिता जागेटिया, महामंत्री मीना गदिया सहित बड़ी संख्या में माहेश्वरी समाज एवं सर्व समाज के गणमान्य जन महिलायें उपस्थित थी।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन