लौह नगरी जमशेदपुर में माहेश्वरी उत्त्पति दिवस महेश नवमी महोत्सव के 9 दिवसीय कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न

दिनांक 8/6/24 को अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा निर्देशित साड़ी वाकेथोन का कार्यक्रम का आयोजन किया जिसका पूरे समाज में एक साथ सबों ने मिलकर बहुत अच्छा संदेश दिया है। 9/6/24 को गौ सेवा का कार्यक्रम किया गया। दिनांक 10/6/24 को जरूरतमंदो को अल्पाहार वितरण समारोह रखा गया। दिनांक 11/6/24 को समाज द्वारा सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। दिनांक 12/6/24 को समाज में बढ़ती हुई दूरी और मनोरंजन के उद्देश्य से सिने मैक्स मूवी का आयोजन किया गया जिसमें  मैदान मूवी दिखाई गई। दिनांक 13/6/24 को दादी/नानी का टसन कार्यक्रम के माध्यम से परिवार में बच्चों को अपने दादी/नानी के साथ मिलकर संस्कार और समय बिताने का भी अवसर मिला। दिनांक 14/6/24 को व्यक्तित्व विकास और मनोरंजन के लिए 
कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सभी समाज बंधुओं ने मिलकर इस बार 6 अलग अलग ग्रुप बनाकर अपनी प्रतिभा निखारने का सुंदर और आकर्षक संदेश दिया। दिनांक 15/6/24 महेश नवमी महोत्सव पर शोभा यात्रा निकाली गई, साथ ही भगवान महेश की विधिवत पूजा अर्चना और रुद्राभिषेक कर समाज बंधुओं की तरफ से स्वस्थ और समृद्धि के लिए प्रार्थना की गई। रात्रि सांस्कृतिक कार्यक्रम और इस शुभ अवसर पर एक दूसरे को शुभकामनाएं और बधाई देने का सुअवसर मिला। महिला मण्डल द्वारा आयोजित माहेश्वरी की उत्त्पति की जानकारी सभी को प्राप्त हुई। दिनांक 16/6/24 को माहेश्वरी युवा संगठन, जमशेदपुर के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। 
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन