भदोही में महेश नवमी कार्यक्रम धूमधाम से सम्पन्न
माहेश्वरी समाज का उत्पति दिवस महेश नवमीं कार्यक्रम भदोही में बहुत ही उत्साह पूर्ण तरीके से सम्पन हुआ। दिन भर चले इस कार्यक्रम की शुरुआत प्रभात फेरी से हुई जो सुबह 7 बजे से महासभा के महामंत्री श्री अजय काबरा के सानिध्य में रजपुरा कॉलोनी में अलग अलग मार्गो से होती हुई शिव मंदिर में संपन्न हुई। जहां भगवान महेश का सामुहिक अभिषेक कर अल्पाहार का कार्यक्रम रखा गया। तत्पश्चात महामंत्री श्री अजय काबरा ने महेश नवमीं कार्यक्रम को एक बड़े त्यौंहार के रुप में मनाए जाने पर बल दिया व बच्चों को इस त्यौंहार की विशेषता बताई गई। श्याम को हरीश बसन्त चांडक के आवास पर समाज का सामुहिक भोज का कार्यक्रम श्री गंगाधर चांडक के भजन के साथ संपन्न हुआ। सारे कार्यक्रम भदोही अध्यक्ष श्री घनश्यामदास मूंधड़ा, सचिव श्री सुबोध जाजू, संगठन मंत्री श्री नवरतन भट्टड़, महिला अध्यक्षा श्रीमति उषा बिड़ला, महिला सचिव श्रीमति सुनीता चांडक, पूर्वी उत्तर प्रदेश अर्थ मंत्री श्री बसन्त चांडक, महासभा महामंत्री श्री अजय काबरा की देखरेख में पुर्ण हुए।
Latest News