माहेश्वरी समाज लखनऊ द्वारा महेश नवमी उत्सव अत्यंत धूमधाम से मनाया गया

माहेश्वरी समाज के उत्पत्ति दिवस महेश नवमी के शुभ अवसर पर माहेश्वरी समाज लखनऊ द्वारा माता आनंदी देवी मंदिर चौक पर एकत्रित होकर एवं दर्शन करके हाथों में झंडे लेकर कोनेश्वर महादेव मंदिर के लिए अत्यंत हर्षोल्लास एवं धूमधाम से प्रभात रैली में भगवान महेश की शोभायात्रा निकाली गई जिसमें समाज के परिवारों के सदस्यों ने सम्मिलित होकर अत्यंत हर्षोल्लास के साथ भगवान महेश के भजन एवं गीत गाए। कोनेश्वर महादेव मंदिर में सभी ने दर्शन करके समाज द्वारा जन सेवा में आयोजित शर्बत सेवा कार्यक्रम में अपना योगदान देकर परोपकार का कार्य किया। माहेश्वरी समाज लखनऊ कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा सभी आने वाले सदस्यों को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन