श्रीगंगानगर माहेश्वरी समाज ने 'महेश-नवमी महापर्व सप्ताह' हर्षोल्लास व श्रद्धा-भाव से मनाया

माहेश्वरी प्रादुर्भाव दिवस 'महेश-नवमी' के उपलक्ष्य में श्रीगंगानगर माहेश्वरी समाज द्वारा सप्ताह भर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में अंतिम दिन श्री माहेश्वरी सेवा समिति द्वारा आयोजित मुख्य कार्यक्रम के दौरान सायं भजन संध्या व सामूहिक भोज का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि डॉ. महेश माहेश्वरी, विशिष्ट अतिथि श्री भंवरलाल डुढाणी, समिति अध्यक्ष श्री महेश कुमार नढ़ानी, समिति सचिव डॉ. अजीत सोमानी, प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज चितलांगिया, श्री राजकुमार चितलांगिया, श्री दीपक लखोटिया, श्रीमती सुनीता बिहाणी, श्री नवल किशोर सोनी व प्रतिभावान विद्यार्थी गौरांग राठी ने भगवान महेश के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा अर्चना की। सी.ए.  शशि भूतड़ा ने महेश स्तुति का गायन किया। सुश्री चेष्टा बिहाणी ने नृत्य रूप में महेश वंदना की प्रस्तुति दे कर वाह-वाही बटोरी।
भजनों की शुरुआत राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त भजन गायक श्री कमल सोमानी व श्री किरण सोमानी ने संयुक्त प्रस्तुतियां देकर दी। इसके बाद प्रसिद्ध भजन गायिका सुश्री मीनाक्षी भारद्वाज व श्रीमती शैलजा चितलांगिया ने कर्णप्रिय स्वरों में भजनों की सरिता बहाई। श्रोताओं ने मंत्र-मुग्ध होकर भजनों का आनंद लिया। 
कार्यक्रम के दौरान महिला समिति द्वारा संपन्न रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रही सुश्री लविशा राठी, द्वितीय स्थान पर रही सुश्री चेष्टा बिहानी व सुश्री अक्षिता बिहानी एवं प्रोफेशनल सैल द्वारा संपन्न 'महेश-नवमी पर बधाई सन्देश कार्ड बनाओ' प्रतियोगिता के सेवा वर्ग के विजेता मोहित राठी व उपविजेता लावण्य सोमानी एवं त्याग वर्ग के विजेता श्रीमती गीतिका राठी व उपविजेता श्रीमती ममता भट्टड़ को पुरस्कृत किया गया। विशिष्ठ अतिथि श्री भंवरलाल डुढाणी ने सभी को महेश नवमी की बधाई देते हुए आयोजन को बहुत बढिय़ा बताया। मुख्य अतिथि डॉ. महेश माहेश्वरी ने महेश नवमी की बधाई देकर माहेश्वरी जाति के योगदान की चर्चा करते हुए सुसभ्य माहेश्वरी समाज में जन्म ले रही नई कुरीतियों की ओर ध्यान आकृष्ट करते हुए सभी को सजग रहकर कुरीतियों को हटाने के लिए सार्थक प्रयास करने का आह्वान किया।
इसी क्रम में सचिव डॉ. सोमानी ने समिति के क्रियाकलापों का सचिवीय प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि सभी कार्य 'भवन का विकास व पुरे माहेश्वरी समाज का मान' की भावना से किये जा रहे हैं। सचिव ने जैसे ही बताया कि भवन में लगने वाली नई लिफ्ट के लिए डॉ. महेश माहेश्वरी ने सहयोग किया है तो पुरे सदन ने करतल ध्वनि से डॉ. माहेश्वरी का अभिनन्दन कर आभार जताया। अध्यक्ष महेश नढाणी ने प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी संगठनों व महानुभावों का आभार जताया व धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में डॉ. सोमानी द्वारा तैयार धार्मिक थीम पर आधारित आकर्षक तम्बोला श्रीमती उर्मिला चितलांगिया, श्रीमती राधिका लाहोटी व श्री दीपक लखोटिया द्वारा खिलाया गया। सभी अतिथियों व उपस्थित समाज बंधुओं ने कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की। अंत में सभी ने रात्रि सामूहिक भोज में सुस्वादिष्ट भोजन का स्वाद चखा। सफल मंच संचालन डॉ. अजीत सोमानी ने किया। दुग्धाभिषेक के प्रभारी श्री देवराज मोहता व श्री दीपक लखोटिया की शानदार व्यवस्था एवं रात्रि सामूहिक भोज के प्रभारी श्री मदन गोपाल भूतड़ा की देखरेख में तैयार भोजन की सभी ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

इससे पहले दिन की शुरुआत श्री जगदम्बा अन्धविद्यालय प्रांगण में स्थित श्री शिव मंदिर में भगवान महेश के दुग्धाभिषेक से हुई। श्री माहेश्वरी सेवा समिति, श्रीगंगानगर व उसके आनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारियों, सदस्यों व समाज के गणमान्य लोगों द्वारा पुरे श्रद्धा भाव व विधि विधान से दुग्धाभिषेक सम्पन्न हुआ। इसके बाद श्री माहेश्वरी महिला समिति व श्री माहेश्वरी युवा सेवा समिति द्वारा संयुक्त रूप से सुखाडिय़ा सर्किल पर जलजीरा की छबील लगायी गयी, जिसमें राहगीरों ने जलजीरा पीकर गला तर किया व धन्यवाद दिया।
इससे पूर्व के दिवसों में पुरे सप्ताह भर विभिन्न प्रकल्प/कार्यक्रम संपन्न हुए। श्री माहेश्वरी सेवा समिति द्वारा 'अपना घर' आश्रम में भोजन प्रसादी, श्री माहेश्वरी युवा सेवा समिति द्वारा गौशाला में सवामणी, परिंडा लगाना, विवेक आश्रम में भोजन प्रसादी व रक्तदान शिविर, श्री माहेश्वरी महिला समिति द्वारा वृद्धाश्रम में भोजन प्रसादी व रंगोली प्रतियोगिता एवं श्री माहेश्वरी प्रोफेशनल सैल द्वारा 'महेश-नवमी पर बधाई सन्देश कार्ड बनाओ' प्रतियोगिता कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न किये गए। इस दौरान श्री माहेश्वरी युवा सेवा समिति की पहल पर समाज के सदस्यों व संगठनों द्वारा प्रेषित व्यक्तिगत शुभकामना संदेशों को शहर के मुख्य मार्गों पर फ्लेक्स के माध्यम से प्रदर्शित कर पुरे शहर को यह जता दिया कि हम महेश-नवमी पर्व को बहुत ही धूम-धाम से मना रहे हैं।
इस अवसर पर समिति से सहायता प्राप्त परिवारों एवं भवन कर्मचारियों को अध्यक्ष व सचिव ने मिठाई देकर कुशलक्षेम पूछ कर कार्यक्रमों में आने का निमंत्रण दिया। उक्त सभी अवसरों पर श्री माहेश्वरी सेवा समिति, श्री माहेश्वरी प्रोफेशनल सैल, श्री माहेश्वरी महिला समिति, श्री माहेश्वरी युवा सेवा समिति, श्रीगंगानगर, जिला, प्रादेशिक व अखिल भारतवर्षीय स्तर के संगठनों के पदाधिकारी व सदस्य एवं समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहकर कार्यक्रमों के साक्षी बने।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन