वरंगल माहेश्वरी समाज द्वारा महेश नवमी उत्सव संपन्न
माहेश्वरी समाज, वरंगल द्वारा महेश नवमी उत्सव अध्यक्ष प्रहलाद सोनी की अध्यक्षता में प्रगतिशील मारवाड़ी एवं माहेश्वरी चैरिटेबल ट्रस्ट भवन में धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम शोभा यात्रा MGM के पास राज राजेश्वरी माता मंदिर से श्री हनुमान मंदिर, रंगमपेट तक निकाली गई जिसमे समाज की माता, बहन भाइयों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। श्री हनुमान मंदिर में समाज के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा श्री शिवाभिषेक एवं आरती की गई। तत्पश्चात ध्वजा की पूजा, महेश भगवान की पूजा महेश वंदना की गई। अंत में भजन कीर्तन कर हनुमान जी की आरती कर गोष्टी प्रसाद का सभी ने लाभ लिया। महेश नवमी के उपलक्ष पर राहगीरो के लिए अन्नप्रसाद का आयोजन भी किया गया। इस अन्नप्रसाद का 900 से भी ज्यादा राहगीरों ने लाभ लिया। सायंकाल में श्री हनुमान चालीसा का पारायण किया गया और सभी को गोष्टी प्रसाद वितरित किया गाया। इस आयोजन के अंतर्गत माहेश्वरी युवा संगठन द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में समाज के 65 सदस्यों द्वारा रक्त दान किया गया। समाज में अन्य कारणों से मंचीय कार्यक्रम नहीं कर सके, समाज के सभी सदस्यगण, माहेश्वरी महिला मंडल एवं माहेश्वरी युवा संगठन ने बड़ चढ़ कर आयोजन में भाग लेकर सफल बनाया। अंत में सांस्कृतिक मंत्री दामोदर लाहोटी ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
Latest News