चित्तौडग़ढ़ जिला माहेश्वरी युवा संगठन का महेश नवमी पर अनूठा आयोजन
चित्तौडग़ढ़ जिला माहेश्वरी युवा संगठन एवं माहेश्वरी नगर सभा ने मानसिक दिव्यांग एवं निराश्रित बच्चों के साथ महेश नवमी महोत्सव का आयोजन कर मनाया। चित्तौडग़ढ़ जिला माहेश्वरी युवा संगठन के जिलाध्यक्ष लोकेश समदानी ने बताया कि नगर सभा अध्यक्ष राकेश मंत्री, अर्जुन मूंदड़ा, कैलाश तोषनीवाल, भरत जागेटिया, नगर मंत्री शैलेन्द्र झवर, रामप्रासाद मूंदड़ा, लोकेश सोनी, लविश मूंदड़ा आदि ने तोषनीवाल परिवार के सदस्य स्वर्गीय श्री रामेश्वर लाल तोषनीवाल की पुण्य स्मृति में जिला पुनर्वास केंद्र में आयोजित मानसिक विमंदित बच्चों के अभिरुचि शिविर में भगवान महेश की पूजा अर्चना कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। तोषनीवाल परिवार के राधेश्याम, कृष्ण गोपाल, ओमप्रकाश, मनिता, निलेश, कान्हा मैना मूंदड़ा, प्रीति सोनी, चन्द्र प्रकाश जीनगर ने बच्चों के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता करते हुए सभी बच्चों को उपहार प्रदान किए। केन्द्र संचालक राम गोपाल ओझा ने बताया कि तोषनीवाल परिवार ने बाल गृह में आवासित एक निराश्रित बालक जिसका आज जन्म दिवस महेश नवमी तिथि को आया उसका माहेश्वरी समाज के सभी पधाधिकारियो ने केक कटवाया, मुंह मीठा करवा कर उपहार प्रदान किए एवं अभिरुचि शिविर में प्रशिक्षण देने वालो का भी सम्मान किया। कार्यक्रम में आभार शैलेन्द्र झंवर ने दिया।
Latest News