महेश नवमी - शुभकामना सन्देश

अन्य त्यौंहारों की तरह महेशनवमी को भी परिवार में एक पावन त्यौंहार के रूप में मनाइए। समाज प्रादुर्भाव-दिवस महेशनवमी आज है। अपने समाज के संगठन महेशनवमी बहुत भव्य रूप से मनाते हैं, विविध कार्यक्रम आयोजित करते हैं। इस दिन पूरा समाज उत्सव मनाने में मशगूल हो जाता है, जो स्वाभाविक है। महेश नवमी के दो पक्ष है एक सामाजिक, दूसरा धार्मिक। इसके सामाजिक पक्ष के प्रति हम लोग बहुत जागरूक है परन्तु अनजाने ही इसके धार्मिक पक्ष की ओर हमारा ध्यान नहीं जा रहा है जबकि यह तिथि हमारे लिए अत्यन्त पावन हैं क्योंकि इस दिन भगवान महेश और माता पार्वती की कृपा से पाषाणवत हो चुके हमारे पुरखों में नव-जीवन का संचार हुआ था। जिस दिन हमें भगवान की कृपा प्राप्त हुई उससे अधिक पावन दिवस और क्या हो सकता है? वास्तव में यह हमारा बहुत बड़ा त्यौंहार है। इसमें वे सभी तत्त्व मौजुद है जो किसी त्यौंहार में होने चाहिए।
अनजाने ही हम लोग इसे अपने घरों में त्यौंहार के रूप में स्थापित नहीं कर पाए हैं। किसी तिथि पर सामाजिक या सार्वजनिक उत्सव मनाने मात्र से वह त्यौंहार का रूप नहीं ले पाती। कोई तिथि त्यौंहार का रूप तभी ले पाती है जब जन-जन अपने घर में परिवार के सदस्यों के साथ उसे मनाते हैं। महेश नवमी को त्यौंहार के रूप में मनाने से इसमें निहित ईश्वरीय तत्त्व का लाभ भी मिलेगा। एक तरफ यह उत्सव दिवस है तो दूसरी तरफ भगवान महेश और माता पार्वती के प्रति कृतज्ञता ज्ञापन दिवस भी है।
अत: समाज बन्धुओं से अनुरोध है कि महेश नवमी का सामूहिक उत्सव जोर-शोर से मनाने के साथ-साथ होली-दिवाली, विजयादसमी, रामनवमी, जन्माष्टमी, शिवरात्रि जैसे धार्मिक त्यौंहारों की तरह महेश नवमी को अपने घर में परिवार के सदस्यों के साथ एक त्यौंहार के रूप में मनाना शुरु करें।
महेशनवमी की शुभकामनाओं के साथ सादर नमन
संदीप काबरा सभापति
अजय काबरा महामंत्री
अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन