महेश नवमी - शुभकामना सन्देश
महेश नवमी के पावनपर्व पर समस्त माहेश्वरी बन्धुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कुशलता की मंगलकामना करता हूं। मैं भगवान महेश से मंगलकामना करता हूं कि समाजजन स्वस्थ और प्रसन्नचित रहे। समाज में सदैव प्रेम, सदभावना, सदाचार, समर्पण बना रहे। समाज हर क्षेत्र में सफलता की उंचाईयों को छुएं। समाज बन्धुओं को प्रतिष्ठा, समृद्धि एवं सफलता प्राप्त हो। सभी समाज बन्धुओं को इस महेश नवमी को एक महोत्सव के रूप में मनाते हुए समाज की खुशहाली की कामना करनी चाहिए। समाज में घटती जनसंख्या, बढते पारिवारिक विघटन, विवाह संबंधित समस्याओं का समाजिक संगठनों के माध्यम से आने वाले समय में हम समाधान कर पाऐंगे। साथ ही संकल्प ले कि समाज के जरूरतमंद परिवारों को विजन-2030 तक आर्थिक दृष्टि से समृद्धशाली बनाकर उन्हे स्वावलम्बी बनाने के लिए समाज बंधुओं का सहयोग करे एवं उन्हे आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास करेंगे। भगवान महेश से यही कामना करता हूं की सभी समाजजन समृद्धशाली बने, समाज हर क्षेत्र में प्रगति करे और राष्ट्र हित में समाज का योगदान और अधिक बढे।
इन्हीं शुभकामनाओं के साथ......
आपका
राजकुमार काल्या (अर्थमंत्री)
अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा
Latest News