विधायक जयदीप बिहाणी के जन्मदिन पर विभिन्न सेवा प्रकल्पों का आयोजन
श्रीगंगानगर। विधायक जयदीप बिहाणी के जन्मदिन पर विभिन्न सेवा प्रकल्प आयोजित किए जाएंगे। रविवार को सुबह 7:30 से रात 8 बजे तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा। रविवार सुबह 7:30 बजे सुखाडिया सर्किल स्थित गौशाला में विधायक जयदीप बिहाणी की ओर से गायों के लिए सवामणि की जाएगी। सुबह 8:00 बजे पुरानी आबादी स्थित झांकी वाले बालाजी मंदिर में पूजा अर्चना के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद 8:30 बजे त्रिपुली पर राहगीरों के लिए ठंडे पानी की छबील लगाई जाएगी। 8.45 बजे महाराजा गंगासिंह चौक पर राहगीरों के लिए जलजीरा वितरण, 9:00 बजे तीन ई छोटी में मेडिकल कैंप तत्पश्चात सात ई छोटी में पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित होगा। सुबह 10:30 बिहाणी ब्लड सेंटर में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा।11:00 बजे जिला चिकित्सालय में अन्नपूर्णा रसोई के माध्यम से भोजन वितरण होगा। दोपहर में एक से पांच बजे के बीच विधायक सेवा केंद्र में विधायक जयदीप बिहाणी जनसुनवाई करेंगे। शाम 6:30 बजे विधायक अपना घर आश्रम में रहेंगे। शाम 7:15 बजे विधायक जयदीप बिहाणी खाटू श्याम मंदिर की आरती में शामिल होंगे।रात 8:30 बजे बिहाणी संदीप घोडेला के होटल का मुहूर्त करेंगे।सेवा प्रकल्पों में आम लोगों के भाग लेने की अपील की गयी है।विधायक जयदीप बिहाणी ने अपने समर्थकों एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि वे उनके जन्मदिन पर पोस्टर,बैनर तथा केक काटने से परहेज कर परोपकार के कार्यों को प्राथमिकता दें।
Latest News